{"_id":"6283e44b1ca6665c3d08b349","slug":"newlyweds-eloped-with-lover-with-cash-jewelry-gonda-news-lko6310453102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी-गहने लेकर प्रेमी के साथ भागी नवविवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी-गहने लेकर प्रेमी के साथ भागी नवविवाहिता
विज्ञापन
गोंडा। ससुराल लौट रही नवविवाहिता ने रास्ते में प्यास लगने की बात कहकर पति को पानी लाने भेजा। फिर मौका मिलते ही प्रेमी संग कार में बैठकर भाग गई। वह नकदी व गहने भी लेकर गई है। पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर दी है।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी तीन मई को बहराइच के हुजूरपुर इलाके की एक युवती से हुई थी। शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता अपने चाचा संग मायके चली गई। 12 मई को ससुराल लौटी तो फूफा के यहां मांगलिक कार्यक्रम में जाने की जिद करने लगी। इस पर पति 13 मई को पत्नी को लेकर करनैलगंज के ही एक गांव में रहने वालेे उसके फूफा के यहां गया।
लौटते समय पत्नी ने प्यास लगने की बात कही। इस पर पति सड़क किनारे बाइक खड़ी करके पानी लेने चला गया। तभी मौका पाकर नवविवाहिता अपने प्रेमी संग कार में बैठकर फुर्र हो गई। पति का आरोप है कि वो अपने साथ गहने व नकदी भी ले गई है। पति ने करनैलगंज कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच की जा रही है। हालांकि नवविवाहिता बालिग है। इसके चलते पति को न्यायालय पर वाद प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है।