{"_id":"6310f6313fdbdf4bc538e853","slug":"newborn-death-ambulance-worker-accused-of-negligence-gonda-news-lko646324663","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत, एंबुलेंस कर्मी पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत, एंबुलेंस कर्मी पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। एंबुलेंसकर्मी की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप लगाकर मोतीगंज थाने में तहरीर दी गई। गुरुवार को तिनौहना निवासी उमेश तिवारी ने थाने में तहरीर देकर शिकायत किया कि पत्नी मोनी तिवारी को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 102 पर कॉल का एंबुलेंस बुलाया गया।
एंबुलेंस चालक को स्थानीय सीएचसी या महिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। आरोप लगाया कि एंबुलेंसकर्मी ने अपने मन से पास के ही पठानपुरवा उपकेंद्र पर ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां सामान्य प्रसव से बेटे का जन्म हुआ लेकिन वह कमजोर व अस्वस्थ था। स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बच्चे की हालत नाजुक होने से धानेपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संदर्भ में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल ये मामला धानेपुर का है। संवाद