फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   New twist in train accident, one passenger still missing

Gonda News: रेल हादसे में नया मोड़ एक यात्री अब भी लापता

Wed, 24 Jul 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 24 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
New twist in train accident, one passenger still missing
अ​धिकारियों से गुहार लगातीं रामा देवी। स्रोत: परिजन
तरबगंज क्षेत्र के उमरापुर उदवतनगर की रामा देवी ने अफसरों से लगाई गुहार
विज्ञापन

लुधियाना में रहता था, चंडीगढ़ से ट्रेन में बैठा था बेटा रामधन, नहीं पहुंचा घर

फरियाद के बाद जिलाधिकारी ने डीएमआर को जांच कराने की सिफारिश की

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने बनाई संयुक्त टीम, 25 से होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। गोंडा रेल हादसे में नया मोड़ आ गया है। चंडीगढ़ से ट्रेन में सवार एक यात्री अभी भी लापता है। गुमशुदा रेलयात्री की मां की शिकायत पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक (पूर्वोत्तर रेलवे) लखनऊ को गुमशुदा की तलाश व अन्य कार्रवाई की संस्तुति की है। सहायक सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) ने संयुक्त जांच टीम बनाई, जो बृहस्पतिवार को लापता यात्री की तलाश करेगी। खोजबीन कर पूरी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन और रेलवे बोर्ड को भी भेजी जाएगी।
गोंडा-मनकापुर रेलखंड पर मोतीगंज और झिलाही स्टेशन के बीच पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई थी। बीती 18 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को हुए हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी, वहीं 33 लोग घायल हुए थे। जिसमें एक शव हादसे के दूसरे दिन 19 जुलाई को क्षतिग्रस्त बाेगी के बगल गिट्टियों के नीचे दबा मिला था। साथ ही चारों की पहचान होने के बाद छानबीन बंद हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद अब तरबगंज थाना क्षेत्र के उमरापुर उदवतनगर निवासी रामा देवी ने फरियाद लगाई कि उसका बेटा रामधन भी चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पर सवार हुआ था। लेकिन अभी तक वह घर नहीं पहुंचा, जबकि वही ट्रेन पिकौरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। डीएम ने मामले में रेलवे के अधिकारियों को कार्रवाई करने और लापता यात्री का पता करने की सिफारिश की। डीआरएम आदित्य कुमार के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) राजीव उपाध्याय ने लापता यात्री की तलाश के लिए संयुक्त टीम तैयार कर जांच के आदेश जारी किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ अधिकारियों की संयुक्त समिति करेगी खोजबीन
लापता यात्री की तलाश के लिए नौ अधिकारियों के साथ-साथ टीम में कुल 70 अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी के सदर के साथ पांच कर्मचारी व अधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीगंज पुलिस फोर्स के साथ रहेंगे। इसके साथ ही एनडीआरएफ लखनऊ के दस स्टाफ के साथ सुपरवाइजर, एसडीआरएफ लखनऊ के दस स्टाफ के साथ अधिकारी, सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वी गोंडा के दस स्टाफ व सुपरवाइजर रहेंगे। वहीं प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ गाेंडा के दस स्टाफ तथा दो अधिकारी, मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक चार स्टाफ के साथ अधिकारी को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर टीम को कैरेज एंड बैगन स्टाफ, उपकरण के साथ उपलब्ध कराएंगे। मुख्य चिकित्साधीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed