फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   new operation theater will be built in district hospital

जिला अस्पताल में बनेगा नया ऑपरेशन थियेटर

Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
new operation theater will be built in district hospital
जिला अस्पताल का जायजा लेते मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
 जिले के भ्रमण पर आए प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि अस्पतालों की सेहत ठीक की जाएगी। गोंडा जिला चिकित्सालय में केवल ओटी है, इससे काम संभव नहीं हो पाता है। यहां एक नए ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही बजट का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐली परसौली कच्चे बांध पर किलोमीटर नौ से किलोमीटर 15 तक पक्का बांध बनाया जाएगा, जिससे बांध व बाढ़ की समस्या से निजात मिल सके। सभी जूनियर हाईस्कूलों में अब स्पोर्ट की व्यवस्था होगी। इसके लिए गेम टीचरों की भर्ती की जाएगी तथा खेल का सामान भी खरीदा जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि उन्होंने जिला अस्पताल, कोतवाली नगर, तहसील का निरीक्षण किया। इसमें डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों तथा राजस्व कर्मियों से सीधा संवाद किया। इसमें सभी को शासन की मंशा के अनुसार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में नाक, कान, गला रोग के विशेषज्ञ नहीं हैं, उसकी शीघ्र व्यवस्था कर तैनाती की जाएगी। चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई, जिसमें सभी को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।


जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट व ईएनटी सर्जन की तैनाती करने की बात कही और खराब कंपलीट ब्लड टेस्ट की मशीन शीघ्र लगवाने की बात कही। वार्ता के दौरान डीजीपी जावीद अहमद व सभी प्रमुख सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed