फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   New officers learned the workings

नए अफसरों ने सीखा कामकाज

Sun, 06 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 06 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
New officers learned the workings
जानकारी लेते नए अफसर - फोटो : अमर उजाला
डीएम आशुतोष निरंजन ने जनपद भ्रमण पर आए भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं केंद्रीयकृत सेवा के 30 प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक की। इसके बाद अधिकारियों की टीम निर्धारित ग्रामों के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में विभागीय अधिकारियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ गोंडा की भौगोलिक, आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के बारे में प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


मेहमान अधिकारियों को गोंडा में किए गए अभिनव प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इसके बाद पीडी बीरपाल ने लोहिया आवास योजना एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के बारे में बताया। उपायुक्त गन्ना ने गन्ने की खेती एवं उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भूमिका आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा दी गई। सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित ने डीएम द्वारा जनपद में विकास को गति देने के लिए किए अभिनव प्रयोगों एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में प्रशिक्षुओं ने वरिष्ठ अधिकारियों से योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।


बैठक के बाद प्रशिक्षु अधिकारी पांच टीमों में जनपद के पांच गांवों का दौरा करने रवाना हो गए। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस जॉइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार, सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित, पीडी डीआरडीए वीरपाल, डीसीओ पीएन सिंह, डीसी मनरेगा अशोक कुमार मौर्या, डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed