फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   nephew killed uncle with spade

भतीजे ने कुदाल मारकर की चाचा की हत्या

Mon, 13 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
nephew killed uncle with spade
गोंडा। मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा की कुदाल से हमला करके हत्या कर दी। मामला कोतवाली करनैलगंज के ग्राम गनवलिया का है। जहां झाड़ी साफ करने को लेकर भरतराम (55) का उनके भतीजे आकाश उर्फ गोलू से विवाद हो गया। इससे गुस्साए भतीजे ने कुदाल से वार करके चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनैलगंज के ग्राम मौहर के मजरा गनवलिया निवासी भरतराम शुक्ल सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर के पास लगी झाड़ियां साफ कर रहे थे। तभी उनके सगा भतीजा आकाश शुक्ल पहुंचा और उनसे कहासुनी करने लगा। इसके बाद आकाश वहां से चला गया। भरतराम झाड़ियां साफ करके कुदाल जमीन पर रखकर सफाई करने लगे।
विज्ञापन

तभी पीछे से पहुंचे आकाश ने कुदाल उठाकर भरतराम के सिर पर वार कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया। भरतराम को आनन-फानन जरवल के निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल या फिर लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग भरतराम को गोंडा जिला अस्पताल ले गये, मगर तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि झाड़ियां साफ करने को लेकर भरतराम शुक्ल व उनके भतीजे आकाश शुक्ल के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में आकाश ने अपने चाचा भरतराम के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल भरतराम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed