{"_id":"69a1d90c18b208b8de0d81db","slug":"nepals-three-border-districts-are-on-high-alert-for-the-elections-gonda-news-c-100-1-slko1026-153227-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नेपाल में चुनाव को लेकर सीमावर्ती तीन जिलों में बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नेपाल में चुनाव को लेकर सीमावर्ती तीन जिलों में बढ़ी सतर्कता
Fri, 27 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव को लेकर देवीपाटन परिक्षेत्र के तीन जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती थानों और पुलिस चौकियों को अलर्ट किया गया है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमें सीमावर्ती इलाके में लगातार गश्त कर रही हैं।
आईजी अमित पाठक ने बताया कि बहराइच की 98.3 किलोमीटर, बलरामपुर की 94.5 किलोमीटर व श्रावस्ती जिले की 51 किलोमीटर की खुली सीमा नेपाल से मिलती है। ऐसे में नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर सीमापार से आने-जाने वालों की निगरानी बढ़ाई गई है। बिना जांच किसी को भी सीमापार से आने-जाने की इजाजत नहीं है।