फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nepalese tobacco recovered from Intercity Express, case registered

Gonda News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से नेपाली तंबाकू बरामद, मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nepalese tobacco recovered from Intercity Express, case registered
गोंडा रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई तंबाकू। -संवाद
माल व कीमत भी गलत दर्शाया, जांच में जुटी आरपीएफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। प्रतिबंधित सामानों को बुक कराकर ट्रेन से एक-जगह से दूसरे जगह भेजने के खेल का रेलवे सुरक्षा बल की क्राइम ब्रांच टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने प्रतिबंधित नेपाली तंबाकू से भरे 20 पैकेट बरामद किए। इनमें से 15 पैकेट राज्यकर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। आरपीएफ ने पकड़े गए पैकेट को भेजने वाले वाराणसी निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बीते 10 जून को बहराइच से वाया गोंडा होकर वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के लगेज डिब्बे में 20 पैकेट प्रतिबंधित समान होने की सूचना रेलवे सुरक्षा बल के अपराध सूचना विभाग को मिली। इसपर प्रभारी निरीक्षक उदय राज के नेतृत्व में टीम ने संबंधित पैकेट को पार्सल दफ्तर में जांच पड़ताल के लिए रखवा दिया। दरोगा वासुदेव शुक्ला, रामजी सिंह, अमित कुमार सिंह पार्सल दफ्तर में पहुंचे। जहां अधिकृत एजेंट अनिल कुमार पांडेय निवासी ग्राम सतईपुरवा थाना नगर कोतवाली मौजूद मिले। जिनके समक्ष उक्त पैकेटों को खोलकर देखा गया तो 20 में से पांच पैकेटों में तंबाकू के तीन हजार पैकेट बुक करना पाया गया, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

तंबाकू भेजने वाले व्यक्ति जीतू कुमार निवासी वाराणसी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर माल व कीमत गलत दर्शाकर बुक किया गया था। पैकेटों को आरपीएफ कोतवाली में सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रेल अधिनियम के अंतर्गत जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शेष 15 पैकेटों के कागजात में अनियमितता पाए जाने पर उसे राज्यकर विभाग के हवाले कर दिया गया। जांच में पूरे खेल का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed