फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Neeraj, Anshu, Akhilesh and Kajal are champions in the race

Gonda News: नीरज, अंशू, अखिलेश व काजल दौड़ में चैंपियन

Tue, 15 Oct 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 15 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Neeraj, Anshu, Akhilesh and Kajal are champions in the race
गोंडा। बेलसर के महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रांगण में सोमवार को 70वें एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। 800 मीटर सीनियर वर्ग बालक दौड़ में डीएवी इंटर कॉलेज नवाबगंज के नीरज सिंह ने प्रथम, गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी के रामू गुप्ता ने द्वितीय व गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज के रमन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

800 मीटर बालिका सीनियर अंडर-19 दौड़ में नगर पालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज की अंशू साहू ने प्रथम, जनता इंटर कॉलेज कौड़िया की ज्योति ने द्वितीय तथा सुभाष इंटर कॉलेज उमरीबेगमगंज की सीमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज नवाबगंज के अखिलेश ने प्रथम, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज के दीपक यादव ने द्वितीय व महाराजा देवी बख्श इंटर कॉलेज बेलसर के सोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग में भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार की काजल ने प्रथम, नगर पालिका नवाबगंज की कोमल यादव ने द्वितीय तथा सुभाष इंटर कॉलेज उमरीबेगमगंज की सपना निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके पहले मुख्य अतिथि एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खिलाड़ियों को जीत में होश नहीं खोना चाहिए और न ही हार से निराश होना चाहिए, बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करनी चाहिए ताकि आगामी प्रयासों में सफलता मिल सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्वेता मिश्रा, राधामोहन पांडेय, बृजेश द्विवेदी, धर्मवीर सिंह, सहदेव सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश चंद्र पांडेय, बृजेंद्र प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रवक्ता मजहरूल हक अंसारी ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू सिंह, प्रधानाचार्य पूजा सिंह, जगत नारायण सिंह, एस. नंदू, मनमोहन सिंह, रामनाथ पांडेय, देवकली प्रसाद पांडेय, दीप नारायण सिंह, एसपी सिंह, रघुराज सिंह, सैय्यद मुजीब, सुभाष चंद्र जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed