फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nawabganj youth dies under suspicious circumstances in Bhopal

Gonda News: नवाबगंज के युवक की भोपाल में संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nawabganj youth dies under suspicious circumstances in Bhopal
 सुदीप चौहान। फाइल फोटो
टिकरी। नवाबगंज के खड़ौवा गांव निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार रात मध्य प्रदेश के भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी मुन्ना चौहान का पुत्र सुदीप चौहान (22) करीब चार माह पहले गांव निवासी ठेकेदार राम सजीवन के साथ मजदूरी करने भोपाल गया था। परिजनों को मिली सूचना के अनुसार, बृहस्पतिवार रात वह खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। बाद में ठेकेदार ने फोन करके सुदीप की मौत की सूचना दी। सुदीप के पिता मुन्ना चौहान चंडीगढ़ में पीओपी का काम करते हैं। सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। सुदीप की मां ने बताया कि ठेकेदार शव लेकर गांव लौट रहे हैं। सुदीप के परिवार में माता-पिता व बहन रोली है। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed