फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Navratri from today, temples will not be allowed without masks

चैत्र नवरात्र आज से, बिना मास्क नहीं मिलेगा देवी मंदिरों में प्रवेश

Mon, 12 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Navratri from today, temples will not be allowed without masks
गोंडा। चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से हो रही है। मंगलवार सुबह से ही मां की पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों को सजाया संवारा गया है। उधर, नवरात्र की खरीददारी के चलते बाजार में भारी भीड़ रही। मंदिरों में माता के दर्शन-पूजन के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक होगा। बिना मास्क लगाए देवी मंदिरों में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

शहर के काली भवानी मंदिर, खैरा भवानी मंदिर, विध्यवासिनी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारी की गई है। यहां पर हर शुक्रवार व सोमवार को श्रद्धालु आते हैं, लेकिन नवरात्र के दिनों में यहां पर भारी भीड़ रहती है। खैरा भवानी मंदिर में मां के पिंडी स्वरूप का दर्शन करने के लिए भीड़ रहती है।
विज्ञापन

उमरी के मां वाराही देवी मंदिर पर कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। बाजार में कोई मां की चुनरी खरीद रहा है तो कोई नारियल। इसके साथ ही फलाहार के लिए फलों की भी डिमांड बढ़ गई है। हर कोई अपने हिसाब से खरीददारी में लगा हुआ था। मंदिरों पर साफ सफाई के साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर में कम संख्या में ही प्रवेश दिए जाने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे खैरा भवानी मंदिर में कोरोना संक्रमण के बीच नवरात्र में देवी भक्तों के दर्शन के विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर के प्रशासन महंत कैलाश नारायण गिरी ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों को मास्क लगाना आवश्यक होगा। बिना मास्क लगाए मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

वहीं मंदिर के अंदर भीड़ न एकत्र होने पाए उसके लिए श्रद्धालुओं को निकले का इंतजार दूसरे दरवाजे से किया गया है। मंदिर को हर रोज सैनिटाइज किया जाएगा तथा मंदिर में भी सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed