{"_id":"672a69a9e438a2e4de09b284","slug":"nakhsh-naina-and-suraj-won-in-sprint-race-gonda-news-c-100-1-gon1002-126669-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फर्राटा दौड़ में नख्श, नैना व सूरज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फर्राटा दौड़ में नख्श, नैना व सूरज ने मारी बाजी
Wed, 06 Nov 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के मुजेहना में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा।
धानेपुर (गोंडा)। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना की चार न्याय पंचायतों में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कंपोजिट विद्यालय पूरेबोधी में आयोजित प्रतियोगिता में संकुल प्रभारी कुलदीप शुक्ल ने बताया कि 50 मीटर बालक प्राथमिक वर्ग में आकाश यादव पहले व आलोक मौर्य दूसरे, बालिका वर्ग में उज्जैनी कला द्वितीय की अंशु पहले व सबा दूसरे स्थान पर रहीं।
वहीं, 100 मीटर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय पूरे बोधी के नख्श पहले व उज्जैनी कला के अमित मौर्य दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर स्तर पर 100 मीटर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रेतवागाड़ा की नैना पहले व पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवदीन खरिहा की गरिमा दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में सूरज सोनी पहले, मानसू ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ये खिलाड़ी आठ व नौ नवंबर को होने वाली ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में हुकुम चंद्र वर्मा, राजीव वर्मा, राजीव कौशल, सर्वजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश आदि शामिल रहे।
वहीं माधवगंज कंपोजिट विद्यालय में आयोजित बालक कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय सांझाबनकट विजेता व कंपोजिट विद्यालय माधवगंज उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय माधवगंज विजेता तथा सिंहपुर उपविजेता रहा। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय माधवगंज की सलोनी प्रथम तथा बेलहरी की सलोनी द्वितीय स्थान पर रहीं। इस दौरान रिजवान अंसारी, काशीराम मौर्या, इंद्रजीत वर्मा, सोनू तोमर आदि लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा दुल्हापुर के कंपोजिट विद्यालय डेबरीकला व महेशभारी के कंपोजिट विद्यालय मेई दुबे में भी खेलकूद प्रतियोगिता हुई।