फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nagendra Das of Ayodhya defeated Manoj of Chambal

Gonda News: अयोध्या के नागेंद्र दास ने चंबल के मनोज को दी शिकस्त

Sun, 09 Mar 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Nagendra Das of Ayodhya defeated Manoj of Chambal
करनैलगंज के पूरे अंगद में आयो​जित दंगल में प्रतिद्वंद्वी को पटकनी देता पहलवान। -संवाद
शाहपुर (गोंडा)। करनैलगंज के पूरे अंगद ग्राम पंचायत के धनलाल पब्लिक स्कूल में रविवार को दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती अयोध्या के नागेंद्र दास और मध्य प्रदेश (चंबल) के मनोज के बीच हुई। इसमें नागेंद्र दास ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ बुधई यादव ने किया। धनलाल यादव ने अखाड़े का पूजन किया। राजवीर व राजेश पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें राजवीर को सफलता मिली। मनोज पहलवान गाजीपुर और मोनू चंबल की कुश्ती बराबरी पर रही। प्रदीप उर्फ दीपू ने राजीव को चित कर जीत हासिल की। शंकर थापा ने मात्र एक मिनट में राजवीर को हराकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

फैजल गनी जम्मू और शंकर थापा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। आखिरी कुश्ती प्रदीप उर्फ दीपू और नागेंद्र दास के बीच हुई। यह बराबरी पर छूटी। इस अवसर पर अजयपाल सिंह दद्दन, राजू, जगदंबा, जगदीश, नंदकिशोर गौतम, रामसुंदर, नंदकुमार, रामविनय, अरविंद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed