{"_id":"62eebbbc84d82775ea774620","slug":"nagar-panchayat-gonda-news-lko64302400","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नगरीय क्षेत्र में शामिल होंगी 24 ग्राम पंचायतें, सीमा विस्तार से पंचायत सहायकों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नगरीय क्षेत्र में शामिल होंगी 24 ग्राम पंचायतें, सीमा विस्तार से पंचायत सहायकों पर संकट
Sun, 07 Aug 2022 03:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 03:40 PM IST
सार
24 ग्राम पंचायतों के नगरीय क्षेत्र में शामिल होने की घोषणा से जिले की बेलसर, तरबगंज व धानेपुर नगर पंचायतों के गठन और करनैलगंज व कटरा बाजार के सीमा विस्तार से पंचायत सहायकों पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
कटरा बाजार नगर पंचायत कार्यालय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले में तीन नई नगर पंचायतों के गठन और दो के विस्तार में 24 ग्राम पंचायतों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे इन ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्यों के साथ ही हाल में ही नौकरी पाए पंचायत सहायकों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। विस्तार व गठन की प्रक्रिया पूरी होते ही इनके पद खत्म हो जाएंगे। पंचायतराज विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इससे जिले की पंचायतराज व्यवस्था में बड़े परिवर्तन सामने आएंगे। जिला पंचायतराज अधिकारी दिनकर विद्यार्थी का कहना है कि निदेशक की ओर से जारी आदेश के क्रम में पंचायतों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
जिले में शासन की ओर से तीन नई नगर पंचायतों के गठन का आदेश जारी हुआ है। जिसमें बेलसर नगर पंचायत में छह ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जिसमें बेलसर के साथ ही चांदपुर, देवरदा, बरसड़ा, परसदा व मुजेड ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसी तरह तरबगंज नगर पंचायत में पांच ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जिसमें रामापुर, रेतादल सिंह, ढोढेपुर, सेमरा व कटहा ग्राम पंचायतें शामिल हैं। धानेपुर नगर पंचायत में चार ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जिसमें धानेपुर के साथ ही खीरभारी, माधवगंज व मुजेहना शामिल हैं।
विज्ञापन
साथ ही करनैलगंज नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार हो रहा है। इसमें करनैलगंज ग्रामीण, कादीपुर, कुम्हारगढ़ी, करूवा, सकरौर ग्रामीण, पिपरी व नरायनपुर माझा ग्राम पंचायतों को शामिल किया जा रहा है। इसी तरह कटरा बाजार नगर पंचायत के विस्तार की प्रक्रिया भी चल रही है। जिसमें चरेरा व वीरपुर पंचायतें आ रहीं हैं। ऐसे में जिले की 1,214 ग्राम पंचायतों में से 24 पंचायतें नगर क्षेत्रों में शामिल होने की स्थिति में हैं। परिसीमन की कार्रवाई पूरी होने के साथ ही इनके सभी प्रतिनिधियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
रोजगार सेवक तो होंगे समायोजित, पंचायत सहायक तय नहीं
जिले की 24 पंचायतों में मनरेगा से कार्यरत रोजगार सेवक तो पंचायतों का अस्तित्व खत्म होने के बाद दूसरी पंचायतों में समायोजित किए जा सकते हैं। इसके लिए पहले से भी व्यवस्था है। मगर हाल में ही नियुक्ति पाए पंचायत सहायकों के बारे में अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि इनका पद भी उन पंचायतों में समाप्त हो जाएगा और दूसरी पंचायतों में समायोजन शासन के निर्देश पर ही निर्भर है। इससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
पंचायतराज विभाग की सूची से बाहर होंगी पंचायतें
पंचायतराज विभाग की ओर से नगर क्षेत्रों में शामिल होने वाली पंचायतों को सूची बेवसाइट से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निदेशक पंचायतीराज की ओर से ऐसे पंचायतों के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन पंचायतों को शहरी क्षेत्र में शामिल होने के साथ ही पंचायतराज विभाग से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद इन पंचायतों के प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों का अस्तित्व भी खत्म होगा। फिलहाल अभी नगर पंचायतों के गठन व सीमा विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, पंचायतराज विभाग की ओर से भी तैयारी हो रही है।
- जिले में ग्राम पंचायतें - 1214
- शहरी में शामिल होने वाली पंचायतें - 24
- नई नगर पंचायतें - तीन
- सीमा विस्तार में शामिल नगर पंचायतें - दो
- शहर में शामिल पंचायतों को हटाने के बाद शेष पंचायतें - 1190