{"_id":"63daaeca850cba0ca9533a26","slug":"na-gonda-news-c-13-1-72680-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख पे तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख पे तारीख
Wed, 01 Feb 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोर्ट-कचहरी की भांति जिला अस्पताल में इलाज व जांच के लिए भी तारीख पे तारीख मिल रही है। जल्दी जांच का अनुरोध करने पर मरीजों को स्वास्थ्य कर्मियों की दबंगई का शिकार होना पड़ रहा है। बुधवार को बहराइच से इलाज कराने आई मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरी बार नई तारीख दे दी गई। वहीं इटियाथोक से आए मरीज ने स्वास्थ्य कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की।
जिला अस्पताल में क्षेत्रीय निदान केंद्र के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी मरीजों पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में रोज करीब 250 अल्ट्रासाउंड की जांच लिखी जाती है। लेकिन यहां 30 से 40 जांच ही हो पाती है। लापरवाह डॉक्टर अपने चैंबर से बाहर घूमते रहते हैं। कर्मचारी दूर दराज से आए मरीजों को अल्ट्रासाउंड व जांच के लिए अगली तारीख दे देते हैं।
बुधवार को बहराइच से इलाज कराने आई नीशू को अल्ट्रासाउंड के लिए नई तारीख दे दी गई। जबकि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार कक्ष के बाहर खड़े लोगों से बात कर रहे थे। नीशू के पति दुर्गा ने बताया कि 60 किलोमीटर चलकर पिछले शुक्रवार को आया था, तो अल्ट्रासाउंड के लिए एक फरवरी की तारीख दी गई थी। आज फिर आया तो पर्चे में दो फरवरी की तारीख लिखकर कल आने को बोला गया। प्रमुख अधीक्षक को अवगत कराने गया था, तो वह भी अपने कक्ष में नहीं थे। अब निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ेगा। इटियाथोक के रामसेवक को भी बेटे का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दूसरी तारीख दी गई। वहीं रेडियालॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार ने बताया कि वह अकेले अल्ट्रासाउंड व सिटी स्कैन का काम देखते हैं। इसलिए मरीजों को थोड़ी परेशानी होती है।
विज्ञापन
खून जांच कराने गए युवक ने लगाया मारपीट का आरोप
जिला अस्पताल में खून की जांच कराने आए इटियाथोक के अचलपुर निवासी अश्वनी मिश्र ने कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली नगर में सूचना दी। मरीज का आरोप है कि वह करीब एक घंटे तक खून की जांच के लिए लाइन में लगा रहा। बारी आने पर स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से दूसरे का सैंपल लिया जाने लगा।
विरोध करने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर पिटाई कर दी। वहीं पैथाेलॉजी में तैनात कर्मियों ने प्रमुख अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया कि एक अज्ञात व्यक्ति एक बजकर दस मिनट पर पैथाेलॉजी में आकर जांच कराने का दबाव बनाने लगा। जबकि जांच का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक है। स्टाफ की ओर से बताया गया कि कल आठ बजे आना तो अभद्रता करते हुए इंट्री रजिस्टर फाड़ दिया। धमकी देते हुए देख लेने की बात कही।
अगली तारीख दी
मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अल्ट्रासाउंड के लिए अगली तारीख दे दी जाती है। मरीज व स्वास्थ्यकर्मियों के विवाद का मामला सामने आया है। स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से प्रार्थना मिला है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली भेजा गया है।
-डॉ. पीडी गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक