फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power supply to 100 villages remained off for 12 hours

Gonda News: 100 गांवों की 12 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 11 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 100 villages remained off for 12 hours
गोंडा/वजीरगंज/माधोपुर/हलधरमऊ। तेज हवा और बारिश के बीच बृहस्पतिवार रात 11 बजे लौवावीरपुर से रघुराजनगर टिकरी और मोहनपुर उपकेंद्रों की आपूर्ति ट्रिप हो गई। बहाली के दौरान रघुराजनगर टिकरी उपकेंद्र का 33 केवी पैनल तेज धमाके के साथ दग गया। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


करीब 12 घंटे तक ग्रामीण उमस और मच्छरों के बीच परेशान रहे। कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए। पानी की मोटरें नहीं चलने से सुबह दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। बिजली पर निर्भर छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे। शुक्रवार सुबह तकनीकी टीम ने खराबी दूर करने का काम शुरू किया। करीब 12 घंटे बाद सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता अतुल सोनी ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन


करनैलगंज उपकेंद्र की 33 केवी मुख्य सप्लाई बृहस्पतिवार शाम 06:25 बजे बंद हुई। रात 08:30 बजे बरखंडीनाथ फीडर की आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन रात करीब 10 बजे मुख्य सप्लाई फिर फेल हो गई। एसडीओ आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि करीब छह घंटे की रोस्टिंग के साथ बारिश में 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में कटौती रोकने की मांग

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बाढ़ और वन क्षेत्रों में जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए 10 सितंबर से 31 अक्तूबर तक शाम छह से सुबह छह बजे तक निदेशक तकनीकी से कटौतीमुक्त आपूर्ति की मांग की है। वहीं, कटरा विधायक बावन सिंह ने एमडी संदीप भागिया से मुलाकात कर रात में कटौती रोकने और कजरी तीज पर निर्बाध आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed