{"_id":"63ce756dd9dfca6bf322e643","slug":"na-gonda-news-c-13-1-62613-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेट्रोलपंप कर्मी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेट्रोलपंप कर्मी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गत दिनों पेट्रोल पंप कर्मी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गत दिनों क्षेत्र के हुजूरपुर मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लुटेरे पेट्रोल डलवाने के बाद कर्मचारी से तीन हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
बताया कि रविवार को ग्राम चौरी चौराहे के समीप अभियुक्त मनोज दीक्षित निवासी ग्राम कैथोली व नरेंद्र सिंह निवासी सब्जी मंडी कस्बा जरवल रोड बहराइच को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन हजार रुपये व लूट में प्रयुक्त गाड़ी बेलेनो कार बरामद हुई है। संवाद