{"_id":"62f93778e4e65c47223f6666","slug":"murder-crime-gonda-news-lko64391999","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रंजिश को लेकर जेठपुरवा गांव के मजरे गोसाईं पुरवा के रहने वाले एक युवक की शनिवार देरशाम कौड़िया बाजार के ईदगाह के पास पिता-पुत्र समेत चार लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना कौड़िया में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के जेठ पुरवा गांव के मजरे गोसाईं पुरवा के रहने वाले दिनेश कुुमार गोस्वामी ने बताया कि इसी गांव के रहने वाले सूबेदार से उसकी रंजिश चल रही थी। दिनेश के मुताबिक, शनिवार देर शाम उसका भाई पिंटू गोस्वामी कौड़िया बाजार गया था। वहां ईदगाह के पास सूबेदार गोस्वामी व उसके बेटे अर्जुन गोस्वामी, अनूप गोस्वामी व अनिल गोस्वामी मिल गए। सभी ने मिलकर उसके भाई पिंटू को डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद भाग निकले। लोगों ने पिंटू को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष कौड़िया ने लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना कौड़िया में दिनेश कुुमार गोस्वामी ने सूबेदार गोस्वामी, अर्जुन गोस्वामी, अनूप गोस्वामी व अनिल गोस्वामी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कौड़िया मदनलाल गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। (संवाद)