फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,crime

बदनामी के डर से गला दबाकर की थी किशोरी की हत्या

Tue, 24 May 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
murder,crime
मोतीगंज (गोंडा)। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो पुलिस पंद्रह दिन पहले हुई किशोरी की मौत को पानी में डूबने से बता रही थी, अचानक उसकी पूरी कहानी ही पलट गई। परिजनों ने इस मामले में हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी की मौत के पंद्रह दिन बाद पुलिस ने माना कि किशोरी की हत्या बदनामी के डर से गला दबाकर हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। इससे पुलिस की पूरी कार्रवाई पर ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी से जुड़ा है। वह 08 मई की देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी। उसका शव दूसरे दिन सुबह मतवरिया गांव के मजरे पठानपुरवा के पास सरयू नहर में उतराता मिला था। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी मौत पानी में डूबने से होना बताया था। जबकि परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसपी के आदेेश पर 13 मई को मोतीगंज पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर कब्र खोदवाकर किशोरी के शव को दोबारा पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

दोबारा आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किशोरी की मौत पानी में डूबने से होने का फिर दावा किया। इसके बाद अचानक यू टर्न लेते हुए मंगलवार को पुलिस ने किशोरी की हत्या के आरोप में अजय कुमार बरूवार निवासी मतवरिया पठानपुरवा को गिरफ्तार करने का दावा किया। थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन वह नशे में था। इसी दौरान उसने किशोरी को शौच के लिए जाते देखा तो बुरी नियत से पकड़कर खींच लिया। किशोरी ने उसे पहचान लिया था। इसी कारण बदनामी के डर से उसने किशोरी का गला उसके दुपट्टे से कसते हुए जिंदा ही सरयू नहर में धकेल कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed