फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Multi-storey building demolished in haste, houses shaken

Gonda News: जल्दबाजी में बहुमंजिला इमारत ढहाया, हिल गए मकान

Thu, 05 Oct 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Multi-storey building demolished in haste, houses shaken
गोंडा के कचहरी रोड पर मंडे नाला के समीप बहुमंजिली इमारत ढहाती पुकलैंड।
गोंडा। शहर के आंबेकडर चौराहे से मंडे नाले तक बृहस्पतिवार को बहुमंजिला इमारतों में बनीं 24 दुकानों को मकानों को ढहा दिया गया। तीन दिनों तक चली बुलडोजर कार्रवाई में प्रशासन ने तेजी दिखाई है। हालांकि, इससे वैध हिस्से में बने मकान व दुकानें हिलकर कमजोर हो गई हैं। इन्हें तोड़ने के लिए जमकर हाइड्रा के इस्तेमाल किए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही प्रशासन अवैध हिस्से को ढ़हाने में लगा रहा। बृहस्पतिवार को नीलकंठ टॉवर के तीन मंजिला इमारत को ढहा दिया गया। इस दौरान भवन स्वामी भोलानाथ शुक्ल प्रशासन के सामने बहुमंजिला इमारत को खुद गिराने के लिए मिन्नतें करते रहे। मगर प्रशासन ने उनकी एक भी नहीं सुनीं है। डीएम नेहा शर्मा ने सभी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये। जिसके बाद बुलडोजर से उनकी तीन मंजिला टावर के हिस्से को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वसूली का आरोप लगाते हुए नोंकझोंक भी हुई। प्रशासन ने कुल 24 दुकानों व मकानों को ढहाया है। कब्जेदारों का कहना है कि अधिकारियों ने जल्दबाजी में मकान ढहा दिए। इससे उनका बाकी मकान का हिस्सा कमजोर हो गया है। वहीं, कार्रवाई के तीसरे दिन भी गाढ़ी कमाई को मिट्टी में मिलने का दर्द नहीं भूला सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजूल की जमीनों का हुआ बंदरबांट
नजूल की जमीनों पर फ्री-होल्ड के नाम पर जमकर जेब भरे गए हैं। यहां तक अधिकारियों के कर्मचारी तक मुफ्त जमीन पाकर मालामाल हो गए। खरीदार अब पैसा व जमीन जाने का गम नहीं भुला पा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि पूरे शहर में नजूल की जमीनों की जमकर बंदरबांट की गई है। स्कूल परिसर व नगर निगम की महत्वपूर्ण बिल्डिंग तक रसूखदारों के कब्जे में है। प्रशासन के कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। इसमें नेताओं के साथ ही अधिकारियों समेत रसूखदारों की बहुमंजिला इमारतें हैं।
अस्तित्व खो चुका है मंडे नाला
मंडे नाला दोनों तरफ ढेड़ी नदी में मिलता है। मगर चौड़े नाले पर अब दोनों तरफ कब्जा हो चुका है। आलम है कि अवैध कब्जेदारों के चलते अपना अस्तित्व खो चुका है। जानकारों ने बताया कि 1992 से अब तक प्रशासन मौन रहा है। इसके बाद लगातार जमीनों की खरीद-फरोख्त की गई है। मगर प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

प्रशासन की कड़ाई के बाद लोगोें ने जनप्रतिनिधियों तक चक्कर लगाए। मगर उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। वैध हिस्से में बने बहुमंजिला इमारत को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में लोगों को पूर्व मंत्री व सपा नेता विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह याद आए हैं।

दूसरी तरफ जल्द होगी कार्रवाई
आंबेडकर चौराहे के एक तरफ नजूल की जमीन खाली करा ली गई है। दूसरी तरफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए पैमाइश की जा रही है। कुल 47 दुकानें हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रशेखर, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article