फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mujehna block chief will be elected soon

मुजेहना ब्लॉक प्रमुख का जल्द होगा चुनाव

Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mujehna block chief will be elected soon
गोंडा। जिले के मुजेहना ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जल्द ही होगा। ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो चुका है और एसडीएम सदर वीके सिंह प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख के रिक्त पद पर चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह चुनाव का कार्यक्रम आ सकता है। साल 2006 में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में गड़बड़ी होने के बाद चुनाव रद्द हुआ था जिसमें दोबारा चुनाव दो साल बाद हो सका था। अब सभी की निगाहें आयोग की ओर से तिथि तय किए जाने पर लगी हैं।
विज्ञापन

मुजेहना ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव 13 जनवरी 2017 को हुआ था। 83 सदस्यों वाले ब्लॉक में 81 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा समर्थित मीरा देवी को 44 व सपा समर्थित समा खान को 37 वोट मिले थे। मीरा देवी को सात मतों से विजेता घोषित किया गया था। निर्वाचित प्रमुख का कार्यकाल पूरा न होने के कारण ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी को शपथ दस अप्रैल 2017 को दिलाई गई थी, ऐसे में उनका कार्यकाल अब जाकर पूरा हुआ है।
विज्ञापन

साल 2017 में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित थी। इस बार मुजेहना ब्लॉक की सीट पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित है। इस बार 103 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं जिनका चुनाव साल 2020 में ही हो चुका है। अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में वे मतदान करेंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव कराने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की नौ ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के पद पर चुनाव अभी नहीं हुए हैं। इनमें तरबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत खानपुर व सरावां, नवाबगंज में जलालपुर व बहादुरा, वजीरगंल में सहिबापुर, रामपुर खरहटा, मोहनपुर, बल्लीपुर व परसिया शामिल हैं। इन गांवों में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल साल 2023 में पूरा होगा। साल 2005 के पंचायत चुनाव में इन पंचायतों में प्रधान और सदस्यों के निर्वाचन का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। पहले निर्वाचन पर रोक लगी और बाद में बहाल हुआ। इसमें तीन साल का समय लग गया। इससे इन पंचायतों में भी चुनाव साल 2023 में होगा।

मुजेहना ब्लॉक प्रमुख के पद पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। कार्यकाल खत्म हो गया है। नौ पंचायतों का कार्यकाल 2023 में पूरा होगा।
-नारायण, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed