फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MP's son has got notice of illegal sand storage

Gonda News: सांसद के बेटे को मिल चुकी है अवैध बालू भंडारण की नोटिस

Thu, 03 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
MP's son has got notice of illegal sand storage
गोंडा। अवैध बालू खनन मामले में शिकायताें से अब कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम चर्चा में आया है, लेकिन उनके बेटे को बालू भंडारण को लेकर पहले भी नोटिस मिल चुका है। साल 2018 में अवैध रूप से बालू भंडारण करने के मामले में तत्कालीन डीएम प्रभांशु श्रीवास्तव ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

तरबगंज तहसील के ग्राम इस्माइलपुर में अवैध रूप से साधारण बालू भंडारण पर डीएम की ओर से सांसद पुत्र करन भूषण शरण सिंह निवासी विश्नोहरपुर को नोटिस भेजा गया था। उस समय खान निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें 3952 घनमीटर का अवैध भंडारण की रिपोर्ट दी थी। भेजी रिपोर्ट में कहा था कि उस स्थल के लिए भंडारण की अनुमति भी स्वीकृति है न ही किसी के द्वारा अनुमति के लिए आवेदन किया गया है। पत्र के मुताबिक जांच के दौरान भी भंडारण करने वाले या उससे संबंधित कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं मिला। बताया गया है कि करन भूषण शरण सिंह के पक्ष में ग्राम तुरकौली तहसील तरबगंज के निर्धारित भूमि में तीन हजार घनमीटर साधारण बालू भंडारण के लिए अनुज्ञा मिली है। इसके बाद भी स्वीकृत स्थल पर करीबन 13000 घनमीटर बालू का भंडार है। करीब दस हजार घनमीटर बालू अधिक रखने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed