{"_id":"5f74bf548ebc3e9b77669195","slug":"mp-brij-bhushan-acquitted-after-28-years-in-structure-demolition-case-gonda-news-lko542820156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी ध्वंस मामले में 28 साल बाद सांसद बृजभूषण हुए बरी, खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी ध्वंस मामले में 28 साल बाद सांसद बृजभूषण हुए बरी, खुशी
विज्ञापन
गोंडा में बाबरी ध्वंस मामले में अदालत से बरी किए जाने पर खुशी जताते सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
- फोटो : GONDA
गोंडा। सीबीआई न्यायालय से 28 साल बाद अयोध्या के ढांचा विध्वंस कांड में आरोपित किए गए कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को बरी किए गए। फैसले की जानकारी होते ही जिले के लोग झूम उठे। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ढांचा ध्वंस कांड में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ आरोपित हुए थे। कांड के पहले अयोध्या पुलिस ने सबसे पहले सांसद बृजभूषण को ही गिरफ्तार किया था। बुधवार को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सभी आरोपितों के साथ ही सांसद भी बरी हो गए। सांसद के बरी होने से भाजपा नेताओं के साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह दिखा।
सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह की बाबरी कांड में बरी होने की खुशी में तरबगंज स्थित बिपिन बिहारी शरण सिंह स्मारक महाविद्यालय में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय के प्रशासक विनय सिंह बबलू ने इसे लोकतंत्र में न्याय तंत्र की जीत बताया। सूर्य नारायण मिश्रा, रोहित तिवारी, अमित सिंह, बलवीर पांडे, विपिन सिंह, आदि ने खुशी जताई। नवाबगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में फैसले की खुशी में मिठाई बांटी गई। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि न्यायालय का फैसला सत्य की जीत है। विधायक सदर प्रतीक भूषण शरण सिंह, जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, महामंत्री अनुपम मिश्र, चैयरमैन सत्येन्द्र सिंह आदि ने खुशी जताई। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नान बच्चा पांडेय ने मिठाई बांटकर खुशी का हजहार किया। सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने कहा कि सत्य की जीत हुई है।
जापर कृपा राम कै होई ता पर कृपा करै सब कोई: सांसद
28 साल बाद बाबरी मस्जिद मामले में मुझे विशेष अदालत सीबीआई द्वारा आरोप मुक्त किया गया। इस जनांदोलन से जुड़े सभी कारसेवकों, धार्मिक संगठनों, पूज्य संतों के चरणों में मेरा प्रणाम। आज के इस फैसले पर मैं इतना कहूंगा आज का फैसला निर्णय नहीं न्याय है। कांग्रेस पार्टी झूठ का पहाड़ खड़ा करके अपने मन माफिक निर्णय कराना चाहती थी लेकिन 28 साल में वक्त बदला हालात बदले और बजरंगबली की कृपा से अदालत से न्याय मिला। - बृजभूषण शरण सिंह, कैसरगंज सांसद