{"_id":"69e7b62b59358859de0870b7","slug":"mothers-name-entered-in-place-of-childs-name-gonda-news-c-100-1-slko1028-156723-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बच्ची की जगह दर्ज किया मां का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बच्ची की जगह दर्ज किया मां का नाम
Tue, 21 Apr 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर के अशरफपुर निवासी सतीश कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र देकर महिला अस्पताल के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि पांच जुलाई वर्ष 2022 को जिला महिला अस्पताल में उनकी बेटी का जन्म हुआ था। जन्म प्रमाण पत्र में बेटी जानवी के नाम के स्थान पर मां आरती का नाम दर्ज कर दिया गया है। इसे ठीक कराने के लिए वह कई बार गए, लेकिन लापरवाही के कारण नाम दुरुस्त नहीं हो पा रहा है।
वहीं, कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दूबे ने भी डीएम को पत्र देकर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने, संशोधन करने में लापरवाही की जा रही है। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि यदि नाम में त्रुटि हो गई है तो उसे ठीक कराया जाएगा।