{"_id":"67a8e7301be75a281d009d50","slug":"mother-left-her-innocent-son-due-to-his-hobby-of-making-reels-gonda-news-c-100-1-gon1003-132395-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रील बनाने के शौक में मासूम बेटे को छोड़कर चली गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रील बनाने के शौक में मासूम बेटे को छोड़कर चली गई मां
Sun, 09 Feb 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
डुमरियाडीह (गोंडा)। मुंबई में लापता हुई क्षेत्र की एक महिला को वजीरगंज पुलिस ने ढूंढ़ निकाला। उसे थाने लाकर पूछताछ करने पर हैरान करने वाला मामला सामने आया। महिला ने बताया कि उसे रील बनाने का शौक है। पति मना करता था। इस वजह से वह डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर चली गई थी। थाने के दीवान अतुल सिंह ने समझाया तो पति-पत्नी एकसाथ रहने के लिए राजी हो गए।
दरअसल, वजीरगंज क्षेत्र का निवासी युवक अपनी पत्नी व डेढ़ साल के बेटे के साथ मुंबई में रहता था। पत्नी को रील बनाकर फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का शौक है। युवक ने रील बनाने का विरोध किया। इससे पत्नी नाराज होकर उसे व बच्चे को छोड़कर चली गई। इसके बाद युवक बेटे को लेकर पैतृक गांव चला आया। वजीरगंज थाने में सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू की तो महिला मुंबई में मिल गई। उसे थाने लाया गया। पुलिस ने युवक को भी थाने बुलाया। पुलिसकर्मियों ने समझाया तो महिला पति के साथ रहने को राजी हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पुलिस का प्रथम प्रयास परिवार को जोड़ना होता है। थाने के दीवान अतुल सिंह की सूझबूझ से परिवार बिखरने से बच गया।