फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother killed in road accident, son and daughter injured

सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा-बेटी घायल

Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mother killed in road accident, son and daughter injured
गोंडा। बाइक में चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा व बेटी घायल हो गई। बेटे को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, करनैलगंज में गोंडा-लखनऊ फोरलेन मार्ग पर पिपरी पेट्रोलपंप के पास सोमवार को बाइक सवार दो युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गये। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के लौव्वाटेपरा दुर्गा नगर निवासी शुभम (32) सोमवार को अपनी मां केवला देवी (50) व बहन मांडवी (28) के साथ बाइक पर सवार होकर मां वाराही का दर्शन करने जा रहा था। थाना तरबगंज के रगड़गंज चौकी क्षेत्र में बेलसर उमरी मार्ग पर बाबा नगरसेन स्थान के पास अचानक भैंस सड़क पर आ गई। इस पर शुभम ने ब्र्रेक लगाया, तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी बेलसर पहुंचाया गया। डॉ. अभिनव यादव ने केवला देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि शुभम की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं, मांडवी को मामूली चोटें आने के कारण उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गई। ग्राम प्रधान सुरेश उपाध्याय ने बताया कि शुभम की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। रगड़गंज चौकी प्रभारी कामेश्वर नाथ राय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बहराइच का रहने वाला आदर्श मिश्र (19) सोमवार को अपने दोस्त आदित्य वर्मा के साथ बाइक से लखनऊ से बलरामपुर जा रहा था। गोंडा-जरवल फोरलेन पर करनैलगंज में पिपरी पेट्रोल पंप के पास धर्मकांटा के सामने रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक बेकाबू होकर पलट गई। इससे आदर्श मिश्र बस के पिछले हिस्से के नीचे आकर कुचल गया। जबकि आदित्य वर्मा को मामूली चोटें ही आईं।
आदर्श को एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉ. मोहम्मद मुदस्सिर खान ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आदर्श व आदित्य के पास मिले मोबाइल फोन से दोनों के परिजनों को सूचना दी है। आदित्य बलरामपुर जनपद का रहने वाला है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

खरगूपुर में गोकरन शिवाला के पास रविवार शाम बाइक सवार युवक ने वृद्धा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। खरगूपुर थाना क्षेत्र के भोलाजोत भया पुरवा निवासी रामसहाय की पत्नी गंगाजली (65) रविवार शाम अपने पौत्र विकास के साथ घरेलू सामान खरीदने पैदल ही गोकरननाथ शिवाला जा रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंगाजली को पीएचसी रुपईडीह पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed