फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Money will be showered on artisans and handicraftsmen, scheme to be launched on 17th

Gonda News: कारीगर व हस्तशिल्पियों पर होगी धनवर्षा, 17 को लांच होगी योजना

Sun, 10 Sep 2023 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Money will be showered on artisans and handicraftsmen, scheme to be launched on 17th
गोंडा। उद्योग व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जिले में 2500 कारीगरों और हस्तशिल्पियों पर धनवर्षा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के साथ ही काम शुरू करने के लिए उपकरण और लोन भी दिया जाएगा। पारंपरिक 18 तरह के कारीगरों व शिल्पकार शामिल होंगे। जिन्हें ब्रांडिंग सपोर्ट व डिजिटल भुगतान करना भी सिखाया जाएगा। आगामी 17 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विभाग अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान की तर्ज पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना पांच वर्षों से लिए शुरू की जाएगी। जिले को 2500 का लक्ष्य मिला है। जिसके लिए 15 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें 18 ट्रेडों के पारंपरिक कारीगरों व हस्तशिल्पियों को लाभ दिया जाएगा। आगामी 17 सितंबर को योजना राष्ट्रीय स्तर पर लांच होने के बाद जिले में मूर्त रूप ले लेगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण व उपकरण खरीदने के लिए विभाग की ओर से 15 हजार रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा। जिससे कामकाज छोड़कर प्रशिक्षण लेने वाले कारीगरों व शिल्पियों को अतिरिक्त नहीं भार उठाना पड़ेगा बल्कि टूलकिट खरीद कर अपना काम शुरू कर सकेंगे। इतना ही स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए लोन भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

बिना गारंटी सस्ते ब्याज पर ले सकेंगे एक लाख रुपये का लोन
टूलकिट लेने के बाद पूंजी के लिए बैंक लोन मुहैया कराया जाएगा। लोन पांच प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये का दिया जा सकेगा। इसे वापस करने के बाद 15 दिन की ट्रेनिंग कराई जाएगी। जिसके बाद इसी ब्याज दर पर दो लाख रुपये तक लोन लिया जा सकता है। साथ ही स्वरोजगार को बड़े स्तर पर तक बढ़ा सकते हैं।

----------------------

इन परंपरागत हस्तशिल्पियों व कारीगरों को मिलेगा लाभ
अधिकारियों के अनुसार, बढ़ई, लोहार, कुम्हार, सुनार, राजमिस्त्री, मोची, डलिया बुनकर, दर्जी, नाव निर्माता, अस्त्रकार, हथौड़ा व टूलकिट निर्माता, मरम्मत करने वाला, मूर्तिकार, टोकरी चटाई बुनने वाले, झाडू बनाने वाले, गुड़िया व खिलौना बनाने वाले, नाई, माली, धोबी, दर्जी और मछली जाल बुनकर समेत 18 ट्रेड शामिल हैं।

चल रही आवेदन प्रक्रिया
17 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर योजना लांच की जाएगी। जिले में 2500 लाभर्थियों का चयन किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। पारंपरिक 18 ट्रेडों के कारीगरों व हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार योजना लांच कर रही है। -

बाबूराम, उपायुक्त उद्योग

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article