{"_id":"64f4c21d25fc59136f024c34","slug":"molestation-case-against-bjp-councilor-gonda-news-c-100-1-slko1026-3702-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भाजपा सभासद पर छेड़खानी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भाजपा सभासद पर छेड़खानी का केस
Sun, 03 Sep 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर पंचायत तरबगंज क्षेत्र के एक सभासद पर महिला ने छेड़खानी व धमकी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने तरबगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 18 जुलाई को रास्ते में जाते समय भाजपा सभासद वीरेंद्र कुमार ने उसे रोक लिया और हाथ पकड़कर झाड़ी में खींच ले गए। वहां छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर उसकी देवरानी आई तो धमकी देते हुए भाग गए।
वहीं, सभासद वीरेंद्र कुमार का कहना है कि महिला के आरोप निराधार हैं। ये पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। विपक्षियों के उकसाने पर साजिश रची गई है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सभासद वीरेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।