फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mokalpur tops in table tennis, Jigna in badminton

Gonda News: टेबल टेनिस में मोकलपुर व बैडमिंटन में जिगना अव्वल

Tue, 21 Jul 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mokalpur tops in table tennis, Jigna in badminton
शतरंज खेलते बच्चे।
गोंडा। पंतनगर स्थित जिला खेलकूद कार्यालय प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन व शूटिंग की प्रतियोगिताएं हुईं। खेल का शुभारंभ बीएसए अमित कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर की शिवानी, महकत, अंशी व अंशिका अव्वल रहीं। वहीं बालक वर्ग में यहीं के निखिल, अंश चौबे, शनि, शिवा, शिवांश ने बाजी मारी। शतरंज बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीपुरवा के अभिषेक प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिगना मुजेहना के हिमांशु चौहान द्वितीय, यहीं के प्रथम यादव और निखिल गुप्ता तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिगना मुजेहना की अनन्या मिश्रा प्रथम, यहीं की आराध्या सिंह द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर की शिवानी तृतीय व यहीं की सोनम चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिगना के हिमांशु चौहान प्रथम, अक्षय यादव द्वितीय, अश्विन पटवा तृतीय व निखिल गुप्ता चतुर्थ स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनन्या मिश्रा, आराध्या सिंह, स्वाती तिवारी व मिस्टी गौतम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहीं। शूटिंग बालक वर्ग में झंझरी मोकलपुर के निखिल प्रथम, अंश द्वितीय व शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोकलपुर की महक पहले, अंशी दूसरे व शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed