फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Modern college team became champion

मॉडर्न कॉलेज की टीम बनी चैंपियन

Mon, 14 Sep 2015 11:56 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों की अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मॉडर्न इंटर कॉलेज की टीम ने डीएवी इंटर कालेज की टीम को 14 रनों से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन

प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज हरैया, सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज गालिबपुर की टीमों ने भाग लिया। अपने-अपने लीग मैच जीतकर डीएवी इंटर कॉलेज तथा मॉडर्न इंटर कॉलेज की टीम फाइनल में पहुंचीं। 

विज्ञापन

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉडर्न इंटर कॉलेज की टीम ने डीएवी इंटर कॉलेज की टीम को जीत के लिए 65 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी की टीम 50 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडर्न इंटर कॉलेज की टीम को अंडर-17 वर्ग का चैंपियन घोषित किया गया। इस अवसर पर इमरान अहमद, महादेव प्रसाद तिवारी, उमेश त्रिपाठी व मार्डन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू श्रीवास्तव ने विजयी टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed