फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLC election notification

एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी

Mon, 08 Feb 2016 11:29 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम व अधिसूचना जारी किये जाने के बाद जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोंडा अजय कुमार उपाध्याय ने सोमवार को एमएलसी (मेंबर ऑफ लेजेस्लेटिव काउंसिल) यानी विधान परिषद सदस्य के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। डीएम ने चुनाव के बाबत उम्मीदवारों व संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन के बाबत जानकारी सभी सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराने को कहा है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी करने के बाद से जिले में एमएलसी चुनाव को लेकर सरगर्मियां व उम्म्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को जमानत राशि जमा करनी होगी। सामान्य जाति व पिछड़ा वर्ग के आवेदक को 10 हजार रुपये व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5000 रुपये ट्रेजरी चालान के जरिये सरकारी कोष में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उम्मीदवारों को स्याही वाले कलम से नामांकन पत्रों पर हस्ताक्षर करना होगा। हस्ताक्षर वाले मुहर व फै क्स स्वीकार नही होंगे।

एमएलसी का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपने नामांकन के साथ अपनी सभी तरह की संपत्तियों का ब्योरा देना होगा।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रारूप पर उम्मीदवार को सभी चल अचल संपत्तियां, सार्वजनिक वित्तीय संस्थाओं और सरकारी देनदारियों व बकाया शैक्षिक योग्यता का उल्लेख प्रस्तुत करना होगा।

विधान परिषद सदस्य का चुनाव कार्यक्रम
चुनाव कार्यक्रम                 तारीख समय
नामांकन -                    15 फरवरी, 11 से 3 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच -            16 फरवरी
नामांकन वापसी -                18 फरवरी
मतदान -                     3 मार्च , सुबह 8 से शाम 4 बजे तक
मतगणना -                 6 मार्च , सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक
निर्वाचन प्रक्रिया पूरा कराना -             9 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed