फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA and DM distributed accessories to 218 Divyang

विधायक व डीएम ने 218 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
MLA and DM distributed accessories to 218 Divyang
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की ओर से सामाजिक अधिकारिता शिविर में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अंतर्गत जिले के 218 दिव्यांगों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

सहायक उपकरण वितरण समारोह का शुभारंभ डीएम व सीडीओ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करकेे किया गया। सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में विधायक कटरा बावन सिंह, डीएम मार्कंडेय शाही, सीडीओ शशांक त्रिपाठी व सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह ने विकास खण्ड करनैलगंज, विकास खंड रुपईडीह एवं विकास भवन, गोंडा से चयनित कुल 218 लाभार्थियों को लगभग 20 लाख 66 हजार रुपये की लागत के 393 सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरित किये।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक कटरा बावन सिंह ने दिव्यांगों को बधाई देते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर तबके के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब लाभार्थियों के खातों में सीधे मुहैया कराया जा रहा है। इसलिए बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। सरकार की योजनाओं की जानकारी लें तथा उचित फोरम शिकायत दर्ज कराएं। जिससे उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि वितरण शिविर में एलिम्को की तरफ से 218 पूर्व चिह्नित लाभार्थियों को लगभग रुपये 20 लाख 66 हजार के 393 सहायक यंत्र दिए गए। कार्यक्रम में डीएम ने दिव्यांगों को नि: शुल्क कम्बल भी प्रदान किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed