{"_id":"6a9860eea56eb9cb040fd25a","slug":"miscreants-snatched-a-chain-from-a-womans-neck-and-fledmiscreants-snatched-a-chain-from-a-womans-neck-and-fled-gonda-news-c-100-1-slko1026-165434-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला के गले से चेन छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला के गले से चेन छीनकर भागे बदमाश
Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
परसपुर। चौहरजा पुरवा मधईपुर कुर्मी और पसका चौराहे के बीच बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गए। लखनऊ निवासी महिला मायके से अपनी बेटी व मां के साथ पसका चौराहा जाने के लिए घर से निकली थी।
गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लखनऊ के जानकीपुरम निवासी उनकी बहन ममता अपनी बेटी के संग रक्षाबंधन पर राखी बांधने मायके आई थी। बुधवार को वह अपनी बेटी और मां के साथ पसका चौराहा टैक्सी लेने जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार एक युवक को रोक लिया और तीनों ने पसका चौराहे तक पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद तीनों उसकी बाइक पर बैठ गईं।
रास्ते में मोलहू पुरवा के पास बाइक से आए दो बदमाशों में से एक ने ममता के गले से चेन छीन ली। इस दौरान वह बाइक से गिरकर चोटिल हो गईं। इसी बीच दोनों बदमाश भाग गए। सूचना पर एसपी, सीओ आनंद राय, एसओजी और थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थानाध्यक्ष कमल शंकर चर्तुवेदी ने बताया कि ममता ने तहरीर दी है। छानबीन की जा रही है। एसपी अभिषेक ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है।