{"_id":"65453503c3a3009e8d03f2ff","slug":"mining-mafia-freed-the-driver-caught-three-dumpers-gonda-news-c-100-1-gon1003-7044-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चालक को छुड़ा ले गए खनन माफिया, तीन डंपर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चालक को छुड़ा ले गए खनन माफिया, तीन डंपर पकड़े
Fri, 03 Nov 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। देहात कोतवाली के मझउवा चंदवतपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात खनन माफिया अपने चालक को पुलिस की टीम से छुड़ा ले गए। खान निरीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम को मौके पर 41 घनमीटर मिट्टी लदे तीन डंपर मिले। उनकी तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे खान निरीक्षक विवेक कुमार ने अपनी टीम के साथ छापा मारा था। इस दौरान टीम ने चालक के साथ ही मिट्टी लदे तीन डंपर पकड़े। तभी मौके पर पहुंचे अज्ञात लोगों ने टीम से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि चालक को छुड़ाने को लेकर उन्होंने टीम से हाथापाई भी की। खान निरीक्षक जबतक पुलिस को घटना की जानकारी देते तब तक आरोपी चालक को छुड़ाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए।
जेसीबी समेत 41 घनमीटर मिट्टी लदे तीन डंपर को सीज किया गया है। खान निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि एक जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। वहीं, तीन डंपर भी खड़े थे, उनमें मिट्टी भरी हुई थी। इसपर तत्काल कार्रवाई की गई तो आरोपी अभद्रता करने लगे। देहात कोतवाली के अतिरक्ति प्रभारी निरीक्षक शिवानंद ने बताया कि खान निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।