फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Millions of people remained without electricity for hours

Gonda News: घंटों बिना बिजली के रही लाखों की आबादी

Sun, 28 Jul 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Millions of people remained without electricity for hours
गोंडा। भीषण गर्मी में जिले की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। रविवार को नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के महंगूपुर के पास इंसुलेटर दग गया। वहीं, इटियाथोक टाउन में लगे दो ट्रांसफार्मर में सिंगल फेसिंग के चलते आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा फाल्ट के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लाखों उपभोक्ता कई घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन

स्थानीय उपभोक्ताओं के मुताबिक, शनिवार रात करीब आठ बजे नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के महंगूपुर गांव के पास 33 केवीए विद्युत लाइन का इंसुलेटर दग गया। इससे आसपास की करीब ढाई लाख की आबादी की आपूर्ति ठप हो गई। कई घंटे मशक्कत कर विद्युतकर्मियों ने इंसुलेटर मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे विद्युत उपकेंद्र इटियाथोक के बलरामपुर फीडर के उपभोक्ताओं की आपूर्ति भी ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने किसी तरह से आपूर्ति बहाल कराई तो टाउन में लगे दो ट्रांसफार्मर में सिंगल फेसिंग की वजह से आपूर्ति बंद हो गई। करीब 12 बजे फाल्ट दुरुस्त करने के बाद थोड़ी देर में ही बलरामपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में पूरी रात बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। किसी तरह से उपभोक्ताओं को रात गुजारनी पड़ी। वहीं, धनोहरी गांव में विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज संवाद के अनुसार, ब्लॉक परिसर में केबिल दगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजलीकर्मियों को सूचना देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। अवर अभियंता शिवकुमार ने बताया कि कर्मचारी आवास में कटिया कनेक्शन चलाया जा रहा है। सिर्फ ब्लॉक कार्यालय का वैध बिजली कनेक्शन है। कर्मचारी आवास का कनेक्शन न होने के चलते खराबी दुरुस्त करना संभव नहीं है।



देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में जोन में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए सभी जेई व एसडीओ को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गायत्रीपुरम व रानीपुरवा में उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। सभी लापरवाहों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed