फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Milkipur By-Poll: Mata Prasad Pandey said we will win Milkipur like Ayodhya BJP will not be able to defeat us

Milkipur By-Poll: माता प्रसाद पांडेय बोले- जैसे अयोध्या जीते, वैसे मिल्कीपुर जीतेंगे; भाजपा हमको ना हरा पाएगी

Tue, 07 Jan 2025 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 08:09 PM IST
सार

Milkipur By-Poll: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जैसे अयोध्या जीते हैं, वैसे ही मिल्कीपुर भी जीतेंगे। भाजपा हमको हरा नहीं पाएगी। 

विज्ञापन
Milkipur By-Poll: Mata Prasad Pandey said we will win Milkipur like Ayodhya BJP will not be able to defeat us
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में मंगलवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की जन्म जयंती कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पहुंचे। यहां उन्होंने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बयान दिया। उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के जीतने का दावा किया। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। कहा कि यह सही है कि हम लोग कुछ चुनाव हार गए हैं। लेकिन, हम जनता से नहीं हारे हैं और ना बीजेपी हमको हरा पाई है। कहा कि इनका पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन इनके लिए वोट करवा रहा था। मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


हमारी भी तैयारी मजबूत 

कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भले तैयारी करें लेकिन, इस बार हम लोग भी तैयारी किए हुए हैं। कहा कि चाहे जैसे हम लोग अयोध्या जीते, आंबेडकर नगर जीते, हम बस्ती भी जीते। जीतने का वह क्या कर सकते हैं, उनकी तो उत्तर प्रदेश में सीट ही कम हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने से सपा ने रोका

भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से कम सीट उनको देकर के हम लोगों ने रोक दिया, वह पूर्ण बहुमत से सरकार अपनी नहीं बना पाए। मंत्री आशीष पटेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप योगी से पूछिए कि उनको क्यों नहीं निकाल रहे हैं। जब भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed