फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mid-term adverse entries to eight ADO Panchayats and 34 secretaries

Gonda News: आठ एडीओ पंचायत और 34 सचिवों को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 09 Oct 2025 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mid-term adverse entries to eight ADO Panchayats and 34 secretaries
गोंडा। धनराशि होने के बाद भी विकास कार्यों में जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। फिसड्डी एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में जिले की स्थिति खराब मिलने पर आठ एडीओ पंचायत व 34 सचिवों को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन


समीक्षा में ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर 15वां वित्त आयोग व पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि डंप मिली है। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि हलधरमऊ ब्लॉक के एडीओ पंचायत राजेश कुमार वर्मा, बभनजोत के एडीओ पंचायत हुकुम दत्त सिंह, मुजेहना के एडीओ पंचायत परमात्मादीन, तरबगंज के एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद मिश्र, इटियाथोक के एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल, झंझरी व परसपुर के एडीओ पंचायत राकेश कुमार श्रीवास्तव, वजीरगंज के एडीओ पंचायत सतीश चंद्र तिवारी को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

समीक्षा में इस्मैला के ग्राम विकास अधिकारी विशाल मौर्य, गौरवाखुर्द के जगजीत सिंह, बरबटपुर की कीर्ति मौर्या, अयाह के देवेंद्र प्रताप पांडेय, बरईपारा के अजीत कुमार तिवारी, सराय जरगर के लाल बहादुर सिंह, फिरोजपुर के रोहित कुमार, सिंगहाचंदा के नरेंद्र कुमार, रामपुर टेंगरहा के सौरभ पांडेय, धौरहरा घाट के विनय कुमार, हजरतपुर के राजीव यादव, वजीरगंज के रामदेव, रूपीपुर के राजीव यादव को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ब्यौंदा उपरहर के सचिव आलोक कुमार सिंह, कोइली जंगल व परमापुर के अमित यादव, जिगना के अनिल कुमार गौतम, नियामतपुर के घनश्याम निषाद, गजाधरपुर के हरिश्चंद्र शुक्ला, बालपुर जाट के खेमराज वर्मा, बनवरिया की कुसुम वर्मा, डुमरियाडीह के मो. शमीम, सेमरी के सत्येंद्र कुमार सिंह, शिवगढ़ के विजय प्रकाश सिंह, बैजपुर के नौशाद अहमद अंसारी, करनीपुर के सलमान खान, पथार के संजय कुमार राम, रेवारी के सर्वेश कुमार, पूरे तेंदुआ के सुरेश चंद्र यादव और गोपसराय व असरथा के विवेक तिवारी को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed