फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Meeting is held in four places

Gonda News: 280 पंचायतों के लिए 65.50 करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मुहर

Fri, 01 Mar 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 01 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Meeting is held in four places
वजीरगंज/मुजेहना/बालपुर/गोंडा। वजीरगंज, बभनजोत, मुजेहना और हलधरमऊ विकासखंड सभागार में बृहस्पतिवार को वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। चारों विकासखंडों की 280 ग्राम पंचायतों के लिए 65.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इससे सड़क, नाली और पानी समेत विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। हलधरमऊ में कटराबाजार विधायक बावन सिंह, मुजेहना में मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, वजीरगंज में पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह और बभनजोत में भाजपा नेता नीरज पटेल बैठक के मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


वजीरगंज में आंगनबाड़ी भवन का मुद्दा उठा
वजीरगंज ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की वर्ष 2024-25 बजट पर ब्लाॅक प्रमुख अनीता यादव की अध्यक्षता में चर्चा की गई। सबसे पहले कार्यक्रम अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा ने ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की 15.73 करोड़ रुपयों की मनरेगा व पंचम एवंं पंद्रहवें राज्य वित्त योजना के 17 करोड़ 50 लाख रुपयों की कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

इसके अलावा 46 ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 6 करोड़ व क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए 2.25 करोड़ की चर्चा की। कोइली जंगल ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी भवन न होने व रसूलपुर ग्राम पंचायत में केंद्र संचालित न होने की बात ग्राम प्रधानों ने सदन में रखी। पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह ने ग्राम पंचायतों में हो रहे अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से 15-15 लाइट के प्रस्ताव मांगे गए। इस दौरान बीडीओ प्रदीप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, अकील अहमद, रवि मिश्र, रमा सिंह और वीरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजेहना में 18.5 करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मुहर
मुजेहना सभागार में ब्लॉक प्रमुख कुसुमा देवी की अध्यक्षता में बैठक की गई। मुजेहना विकासखंड की 58 ग्राम पंचायतों के लिए बैठक में कुल 18.50 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। इससे पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी व गोंडा सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह भी ब्लॉक के विकास कार्यों की चर्चा में शामिल हुए। बीडीओ राजेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र पंचायत से इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण, सोलर लाइट, स्वच्छता, पेयजल, सरकारी भवन रख रखाव आदि कार्य होंगे। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, एपीओ अमित राव और सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुमन मिश्रा व कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
--------------------
हलधरमऊ में 2.50 करोड़ से संवारी जाएंगी पंचायतें
हलधरमऊ ब्लॉक सभागार में प्रमुख ऋचा सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक में 2.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर लगी। इससे ब्लॉक क्षेत्र की 68 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार शुक्ल ने पोषाहार का मुद्दा उठाया। इस दौरान डीडीओ सुशील श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि गौरव सिंह मोनू, धर्मपाल सिंह, मोहन सिंह, प्रमोद पांडेय, राकेश सिंह और रमेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार शुक्ल ने पोषाहार का मुद्दा उठाया। इसके अलावा किसान सम्मान निधि, सामूहिक विवाह, शिक्षा, निःशुल्क बोरिंग, आवास आदि मामलों पर चर्चा की गई।


तीन करोड़ की कार्य योजना पास
बभनजोत ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीडीओ अंकित वर्मा ने तीन करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर संजीव वर्मा, ग्राम प्रधान अमरनाथ पांडेय और रामसुरेश बर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed