फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting

चुनाव की तैयारी पूरी करने में प्रशासन ने लगाई ताकत

Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
meeting
फोटो- 27- गोंडा में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से समीक्षा करते प्रेक्षक व डीएम। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव में 27 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हो रहीं हैं। पोलिंग पार्टियां 26 को रवाना होंगी, और 25 की शाम से चुनाव प्रचार थम जाना है। मतदान दिवस में 10 दिन ही शेष बचा है, ऐसे में प्रशासन पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुट गया है। जिले में आयोग की ओर से तैनात प्रेक्षकों ने तैयारियों की समीक्षा के साथ फ्री एंड फेयर इलेक्शन की तैयारियों पर नजर रखे हैं, और लगातार फीड बैक ले रहे हैं। तैयारियों में अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें सजग करने के साथ ही दूसरे चरण के मतदान कार्मियों के प्रशिक्षण शुरू हो गई। ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूकता अभियान पर जोर दिया जा रहा। वहीं विवादों पर अंकुश के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ भी मंथन हुआ।
विज्ञापन

पक्षपात और दबाव से रहें दूर, चुनाव में जुटें अफसर
बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एसपी व समस्त सातों विधानसभाओं के रिटर्निंग आफिसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों एवं की गई कार्यवाहियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। एसपी एसके मिश्रा ने पुलिस व्यवस्था तथा अब तक की गई निरोधात्मक कार्यवाहियों के बारे में बताया। पुलिस प्रेक्षक ने सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट व सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने हिदायत दी कि बिना किसी पक्षपात या दबाव के निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराएं। निर्देश दिए कि सभी फ्लाइगं स्क्वॉयड व स्टेटिक सर्विलांस टीमों को और अधिक सक्रिय किया जाए तथा सभी थाना क्षेत्रों में सघन बैरियर चेक पोस्ट लगाकर नाकाबंदी की जाए। चेकिंग टीम से प्रारूप पर सूचना प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध कराएं। अन्तर्जनपदीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाय।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मानीटरिंग बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि एमसीएमसी कमेटी को और अधिक सक्रिय करते हुए निगरानी बढ़ा दी जाए। सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली हर घटना, प्रचार, संदेशों, ऑडियो-वीडियो की मानीटरिंग की हो। जिलाधिकारी ने विधानसभावार मतदाताओं, ईवीएम, वीवी पैट आदि की उपलब्धता, रेंडमाइजेशन, मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं के लिए किए गए प्रबंधों, कोविड नियंत्रण को लेकर की गई तैयारियों, मतदान कार्मिकों की आवश्यकता एवं उसके सापेक्ष तैनाती, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्थिति, मतदान कार्मिकों को गंतव्य तक ले जाने वा लाने, सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, उपलब्धता, वाहनों का प्रबंध, जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई निरोधात्मक कार्यवाही आदि के बारे में विस्तार से बताय। बैठक में प्रभारी अधिकारी कार्मिक शशांक त्रिपाठी, सीआरओ जयनाथ यादव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता सहित सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग आफीसर, मुख्य कोषाधिकारी शीमल चन्द्र वर्मा, एडीआईओ अमरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण शुरू
विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर प्रेक्षकों के साथ डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार के साथ प्रशिक्षण कार्य का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों व जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्षों में जाकर प्रशिक्षण कार्य को देखा। कार्मिकों को सचेत करते हुए कहा कि वे लोग ईवीएम, वीवीपैट आदि की हर बारीकी को अच्छी तरह समझ लें ताकि मतदान के दिन उन्हें कोई परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने पोस्टल बैलेट से मतदान कार्मिकों के मतदान कार्य को भी देखा। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी कार्मिक शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन दो पालियों में कुल दो हजार कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रेक्षकों को बताया कि कार्मिक प्रशिक्षण में आने वाले हर कार्मिक को कोरोना से बचाव हेतु फ्री में आयुष किट भी प्रदान की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीसी मनरेगा संत कुमार, डीडी एग्रीकल्चर शैलेंद्र शाही, बीएसए आरपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्कूटी रैली और रंगोली से दिया संदेश
मतदाता जागरूकता के लिए टामसन इंटर कॉलेज में वृहद स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रेक्षकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डा. उज्जवल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगें, अपने आस पास के लोगों व अपने मित्रों को मतदान के लिए जरूर प्रेरित करेंगे। छात्राओं ने सुंदर रंगोलियों व मेहंदी की रचनाओं ने प्रेक्षकों व जिलाधिकारी का मन मोह लिया। सभी अधिकारियों ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा की।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह टामसन इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी तथा प्रेक्षकों ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को रवाना किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि जब युवा साथ आएंगे तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। युवा साथी, छात्र-छात्राएं हैं, वे लोकतंत्र के इस महापर्व में आगे आएं और स्वयं तो मतदान करें ही, इसके साथ ही अपने परिजनों, अपने पड़ोसियों तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि से जुड़े हुए अपने मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों को मतदाता जागरूकता व मतदान की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक रघुनाथ पांडेय ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, एलबीएस प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय, टामसन प्रधानाचार्य राम करन वर्मा, व्यायाम शिक्षक संजय सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed