फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting,elecation

हर मोर्चे पर योद्धा तैयार, सेनापति का इंतजार

Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
meeting,elecation
गोंडा। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कोरोना संक्रमण के बीच मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाना बड़ी चुनौती है। यहां चुनाव पांचवें चरण में होना है, लेकिन इसकी तैयारी अभी से राजनीतिक दलों की ओर से शुरू कर दी गई है। धीरे-धीरे प्रत्याशियों के नाम सामने आने लगे हैं। इस कारण भी तैयारी तेज हो गई है। प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से हाईटेक चुनाव प्रचार की तैयारी भी की जा रही है। इस बार सोशल मीडिया के साथ पार्टी नेटवर्क के जरिए आम मतदाताओं तक अपनी बात रखने की योजना है। तैयारी को देखें तो योद्धा हर मोर्चे पर तैयार हैं, बस सेनापति का इंतजार है।
विज्ञापन

भाजपा: प्रचार के साथ दूसरों पर भी रहेगी पैनी नजर
कोरोना संक्रमण को देखते हुए भाजपा ने अपनी हाईटेक चुनाव प्रणाल को और पैनापन देना शुरू कर दिया है। तैयारियों को देखें तो 2915 बूथ के सापेक्ष 2800 से अधिक वाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इसके अलावा हर मंडल में 11-11 ग्रुप, इसके बाद विधानसभा स्तर पर ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप में 251 लोगों को हरहाल में जोड़ना है। मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा कहते हैं कि हमारा चुनाव के लिए वार रुम भी होता है। इसके अलावा मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए अलग टीम होती है। जो नजर रखते हुए ऊपर की टीम को सूचित करती है जिससे कि उसी प्लेटफार्म पर जवाब दिया जा सके। कहते हैं कि फेशबुक पर रील, स्टोरी व पोस्ट के साथ ट्वीटर पर हमारी टीम सक्रिय रहकर जनता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करती है।
विज्ञापन

सपा: हमारे नेता हाईटेक हैं, हम भी तैयार
समाजवादी पार्टी भी प्रचार के आधुनिक तौर-तरीकों को लेकर गंभीर है। पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव पप्पू कहते हैं कि हमारे नेता अखिलेश यादव की हाईटेक हैं। हम लोग भी पूरी तैयारी में हैं। सोशल मीडिया पर भी टीक सक्रिय कर रहे हैं। बस उम्मीदवार आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस: बूथ स्तर तक है हमारी तैयारी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल का का दावा है कि प्रचार के किसी मोर्चे पर हम पीछे नहीं रहेंगे। हमारी तैयारी बूथ स्तर तक की है। पार्टी नेतृत्व स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है। अलग से टीम भी आएगी।

बसपा: हमारे कैडर स्वयं सक्षम
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच हाईटेक चुनाव प्रचार की तैयारी पर बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया दो टूक कहते हैं कि हमारी कैडर बेस पार्टी है। कार्यकर्ता स्वयं सक्षम हैं। जरूरत के हिसाब से लोगों तक बात पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed