फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   medical college will be build in new year

मेडिकल कॉलेज के साथ ही सौगातों भरा होगा नया साल

Thu, 31 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
medical college will be build in new year
गोंडा में निर्माणाधीन रेलवे प्लेटफार्म। - फोटो : GONDA
गोंडा। बीता साल 2020 भले ही कठिन दौर से गुजरा और लोगों को कोरोना संक्रमण से जूझना पड़ा। लेकिन नया साल 2021 सौगातों भरा होने की उम्मीद है। नए साल में कोरोना से मुक्ति के लिए वैक्सीन आने के साथ ही टीकाकरण अभियान चलने की उम्मीद हैं। इससे सुखद माहौल मिलने की आस है। इसके अलावा बीते साल दिसंबर माह में 1054 पंचायतों में प्रशासक राज कायम हुआ है, नए साल में पंचायत चुनावों की धूम रहेगी। कोरोना संकट से स्कूलों में बदं पड़ी पढ़ाई एक बार फिर ढर्रे पर लौटने की उम्मीद है। तीन हजार बेसिक स्कूलों में नए साल में पढ़ाई की शुरुआत होगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के निर्माण की शुरुआत होने के साथ ही कई और सौगातें जिले को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगीं। रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही पंचायत स्तर पर रोजगार का इंतजार कर रहे लोगों को नया मुकाम हासिल होगा।
विज्ञापन

383 करोड़ से राजकीय मेडिकल कॉलेज के शुरू होंगे निर्माण
राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण नए साल में शुरू हो जाएगा। बीत रहे साल में इसके लिए स्वीकृति देते हुए 20 करोड़ रुपये का प्रारंभिक बजट भी आ चुका है। जिला कारागार की रिक्त 18 एकड़ जमीन को राजकीय मेडिकल कॉलेज के नाम कर दिया गया है, स्वतंत्रता सेनानी महराजा देवी बख्श सिंह के नाम से मेडिकल कॉलेज बनने का सपना भी नए साल में पूरा होगा। जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए रास्ता साफ हो गया है। सर्किट हाउस के सामने 383 करोड़ से एकेडमिक भवन तैयार किया जाएगा। जिसमें एमबीबीएस करने वाले बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। इलाज के लिए जिला अस्पताल परिसर में 500 बेड का अस्पताल पहले ही तैयार है।
विज्ञापन

बहराइच रोड की राह होगी आसान, ट्रेन की सुविधा मिलेगी
गोंडा से बहराइच रोड पर मिश्रौलिया क्रॉसिंग होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। नए साल में गोंडा-बाराबंकी रेल सेक्शन पर दो उपरिगामी सेतु निर्माण शुरू होने और पूरे होने की उम्मीद है। इसके निर्माण की पूरी तैयारी बीत रहे साल के अंतिम माह में पूरी कर ली गई है, रूट डायवर्जन के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। गोंडा-बहराइच राज्यमार्ग पर मिश्रौलिया जानकीनगर रेलवे क्रॉसिंग पर 6850 लाख रुपये से चार लेन के उपरिगामी सेतु निर्माण को अक्तूबर माह में शासन ने स्वीकृति देते हुए पांच करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया। इसके अलावा रानीबाजार के पुराने माल गोदाम रेलवे की जगह प्लेटफार्म नंबर आठ का निर्माण पूरा होगा और यहां से डेमू और मेमो ट्रेनों का संचालन होगा। नए साल के जनवरी माह से ही बलरामपुर व बहराइच से आने वाली ट्रेनें गोंडा से ही सीधे रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई 160 पंचायतों के साथ ही 1204 पंचायतों को मिलेंगे नए प्रधान
जिले में बीते साल में 160 नई पंचायतों का गठन किया गया है। इससे पंचायतों की संख्या बढ़कर 1214 हो गई हैं। 10 पंचायतों का कार्यकाल अभी दो साल बाद पूरा होगा। ऐसे में नई पंचायतों को जोड़कर 1204 पंचायतों को नए प्रधान मिलेंगे। नए साल में पंचायत चुनाव की धूम होगी। इसके अलावा इसी साल 16 ब्लॉकों के लिए नए ब्लॉक प्रमुख और नए जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जाएंगे। पंचायतों के चुनाव में 26 लाख से अधिक मतदाताओं को पंचायत की सरकार चुनने का अवसर मिलेगा। पंचायत चुनाव में प्रधानों के साथ ही 15 हजार से अधिक पंचायत सदस्यों, 1400 क्षेत्र पंचायत और 60 जिला पंचायत सदस्यों का चुनने का अवसर मतदाताओं को मिलेगा। साल के छह महीनों तक प्रधान, प्रमुख और जिपं अध्यक्ष के चुनाव की धूम रहेगी।
स्वच्छता की जगेगी अलख, सचिवालयों से बहेगी विकास की बयार
ग्राम पंचायतों के विकास का खाका खींचने के लिए सचिवालयों का निर्माण होने के साथ ही स्वच्छता की अलख जगाने के लिए हर पंचायत में एक-एक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो जाएगा। जिले के विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 472 ग्राम पंचायतों में सचिवालयों का निर्माण पूरा होगा, जहां से विकास की बयार बहेगी। इसके साथ ही गांवों को खुले से शौचमुक्त बनाने के अभियान को भी मुकाम मिल सकेगा। 1054 पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो जाएगा।
शुरू हो जाएगी फोरेंसिक लैब, पुलिस कर्मियों की बढ़ेंगी सुविधाएं
पुलिस विभाग को भी सहूलियत देने के लिए नए साल में कई पहल होगी। एक तो जांच के लिए अब विभाग को दौड़भाग नहीं करनी होगी। मंडल स्तर पर फोरेंसिंक लैब मिलेगी। जिससे किसी घटना में सबूतों की जांच में आसानी होगी। वहीं पुलिस कर्मियों को आवास की सुविधा मिलेगी। साढ़े चार करोड़ से तीन थानों में आरक्षी बैरक, विवेचना कक्ष निर्माण को हरी झंडी मिली। लोक निर्माण विभाग ने नवाबगंज कटरा बाजार सहित अन्य एक थाने में आरक्षियों खास कर महिला आरक्षी के लिए आवास तैयार करने का खाका खींचा गया जिसका निर्माण भी शुरू हो गया है। नए साल में यह पूरा हो जाएगा।
उपकेंद्रों के निर्माण पूरे होने से मिल सकेगी निर्बाध बिजली
लोगों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो सके इसके लिए शासन ने आधा दर्जन बिजली उपकेंद्र निर्माण के लिए मसकनवा, बभनजोत, तरबगंज, मुजेहना व इटियाथोक सहित अन्य स्थानों पर बिजली उपकेंद्र का निर्माण पूरा होगा। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य पूूरा हो गया तो कुछ पर निर्माणाधीन है जो साल 2021 में पूरा होगा। इसके अलावा अवशेष करीब 1200 गांवों में विद्युतीकरण भी नए साल में हो जाएगा। इससे लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी।
समृद्ध होगा जिला अस्पताल, बढ़ेंगी सेहत के लिए सुविधाएं
जिला अस्पताल नए साल और समृद्ध होगा। यहां पर एमआरआई जांच की सुविधा के लिए लैब स्थापित होगी। इसके बाद लोगों को भागदौड़ से फुर्सत मिलेगी। इलाज के लिए लोगों को जांच की सारी सुविधाएं एक ही जगह मिल सकेंगी। इसके अलावा पीकू वार्ड संसाधनों से लैस होगा। ट्रॉमा सेंटर की शुरुआत भी होने की उम्मीद है। इसके अलावा मलबा निस्तारण केंद्र बनने से शहर को स्वच्छता मिलने से बीमारियों पर अंकुश लगेगा। नए साल में अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी।
स्कूलों को मिलेंगे 1143 शिक्षक, नौनिहालों की शुरू होगी पढ़ाई
बीते साल में बेसिक स्कूलों में पढ़ाई ठप रही। नए साल में बेसिक स्कूलों में पढ़ाई तो शुरू ही होगी। नियुक्ति पाए 1143 शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती भी हो जाएगी। अभी यह शिक्षक बीएसए दफ्तर में हाजिरी दे रहे हैं। उन्हें स्कूलों में नए साल में ही भेजा जाएगा। इसके अलावा 3.68 लाख बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी। इन सबके साथ ही स्कूलों को हाईटेक करने की मुहिम को गति मिलेगी। टैबलेट मिलने की उम्मीद है। स्मार्ट स्कूल तैयार करने को गति मिलेगी।
गांवों में छह हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
बेरोजगारों को रोजगार देने की मुहिम को भी नए साल में मुकाम मिलने की उम्मीद है। 1054 में सचिवालयों के पूरे होने के साथ ही वहां पर स्थानीय पढ़े लिखे युवा को ही जनसेवा केंद्र संचालित करने का अवसर दिया जाएगा। इससे करीब दो हजार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के देखरेख के लिए समूह की महिलाओं को केयरटेकर के रूप में छह हजार रुपये महीने पर रोजगार दिया जाएगा। इससे एक हजार महिलाएं सीधे रोजगार पा सकेंगी। इसके साथ ही शहर व गांवों में बैंक सखी नियुक्त किए जाने की कार्रवाई भी पूरी होगी। इससे करीब एक हजार लोग सीधे रोजगार से जुड़ेंगे। इसके अलावा दो हजार युवाओं को गांवों में जनसेवा केंद्र खोल कर रोजगार देने का अभियान संचालित है जो पूरा है।

गोंडा नपाप का विस्तार व तीन नई नगर पंचायतें मिलेंगी
गोंडा शहर के विस्तार को नए साल में मुकाम मिलेगा। 26 गांवों को शामिल करके नगर क्षेत्र का विस्तार होने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। नए साल में यह सौगात शहर के लोगों को मिलेगा। यही नहीं तीन नगर पंचायतों धानेपुर, बेलसर व तरबगंज के गठन की कार्रवाई पूरी होगी। इससे गांवों के शहरीकरण को बल मिलेगा। इन तीनों पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी हो गई है। आपत्तियों का निस्तारण करके इनकों नगर पंचायत बनाने की हरी झंडी मिलनी नए साल में तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed