फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Medical college on high alert, holidays cancelled

Gonda News: मेडिकल कॉलेज हाई अलर्ट पर, छुट्टियां निरस्त

Mon, 02 Mar 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Medical college on high alert, holidays cancelled
गोंडा। होली को लेकर मेडिकल कॉलेज को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व चालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी और वार्डों में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। होली पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। रीजनल मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस चिह्नित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बहुल क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेंगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

होली पर लंबी रूटों पर बढ़ाई गईं 20 बसें
गोंडा। होली को लेकर परिवहन निगम अलर्ट मोड पर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने लंबे रूटों पर 20 बसें बढ़ा दी हैं। प्रभारी अरुणभानु तिवारी ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। साथ ही बस अड्डों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और समय से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed