फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Medical college electricity was disrupted for more than 12 hours

Gonda News: 12 घंटे से ज्यादा बाधित रही मेडिकल कॉलेज बिजली

Mon, 22 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Medical college electricity was disrupted for more than 12 hours
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति चालू हुई, लेकिन 10 मिनट के बाद फिर ठप हो गई। इससे चिकित्सकों के साथ ही मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। हालांकि, जनरेटर के सहारे मेडिकल कॉलेज में कार्य करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब छह बजे मंडेनाला के समीप लाइन का जंफर कट गया। इससे अस्पताल के फीडर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजलीकर्मियों ने पूरे दिन फाल्ट ठीक किया। दोपहर करीब तीन बजे लाइन जोड़ी गई। 10 मिनट के बाद फिर दिक्कत हो गई। इसके बाद दोबारा अभियंताओं व कर्मियों ने कार्य शुरू किया। शाम को आपूर्ति बहाल हो पाई। अस्पताल के रेजिडेंट डॉ. रजनीश का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में सुबह छह बजे से बिजली नहीं थी। इसके बाद जनरेटर के सहारे काम हुआ है। शाम तक बिजली बाधित रही। अधिशासी अभियंता राधेश्याम भास्कर का कहना है कि जंफर कटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। शाम को आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed