{"_id":"670d744272a0eca48b00bc44","slug":"mbbs-foundation-classes-started-in-medical-college-gonda-news-c-100-1-gon1001-125470-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फाउंडेशन कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फाउंडेशन कक्षाएं शुरू
Tue, 15 Oct 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार से महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रेरणा समारोह के साथ एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई शुरू हो गई है। सोमवार को फाउंडेशन कक्षा के पहले दिन प्रोफेसर व छात्रों का परिचय व मोटीवेशनल भाषण हुए। इस दौरान समारोह में मौजूद प्रथम वर्ष के सभी 80 छात्र-छात्राओं का स्वागत फूल देकर किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए आईएमएस बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ. ओपी मिश्र ने सभी से मेहनत और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करके एक प्रतिष्ठावान डॉक्टर बनने की अपील की। कहा कि कठिन परिश्रम के साथ न लगाकर पढ़ाई करने से ही सफलता मिलेगा। प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप पांडेय व डॉ. वैशाली ने अपने मोटिवेशनल भाषण से छात्रों को संबोधित किया।
प्राचार्य ने बताया कि ऑल इंडिया व यूपी कोटे से कुल 95 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। पहले दिन 80 छात्र-छात्राओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्हें हॉस्टल भी आवंटित कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट व परिसर के विभिन्न स्थानों पर पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई है।