{"_id":"65d4d084b670c13acf0447a3","slug":"maternal-death-allegations-of-negligence-gonda-news-c-100-1-gon1001-113150-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप
Tue, 20 Feb 2024 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक सीएचसी पर प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर परिजनों ने इलाज में देरी व लापरवाही का आरोप लगाया है।
महिला अस्पताल में प्रसूता के मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। मंगलवार को इटियाथोक के पूरे बसालत निवासी गर्भवती रेहाना को इटियाथोक सीएचसी पर प्रसव कराने के लिए ले जाया गया। जहां बेटी का जन्म हुआ, लेकिन प्रसूता की हालत गंभीर हो गई।
मरीज के रिश्तेदार असलम ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह तीन बजे सीएचसी पर लाया गया, जिसके बाद कोई जांच नहीं हुई। सामान्य प्रसव कराने के लिए गर्भवती को रोके रखा गया। 11 बजे प्रसव हुआ लेकिन फिर रक्तस्राव नहीं बंद हुआ।
तुरंत रेफर न कर करीब तीन घंटे बाद महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी बहन ने दम तोड़ दिया। महिला अस्पताल में पहुंचने पर इमरजेंसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई नफीस ने बताया कि शव को घर भेजकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
इटियाथोक सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील पासवान ने बताया कि महिला को खून की कमी थी। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर तत्काल महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोई लापरवाही नहीं हुई है।