फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married women getting decked up for Karwa Chauth

Gonda News: करवाचौथ के लिए सज रहीं सुहागिनें

Wed, 28 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Married women getting decked up for Karwa Chauth
करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद
करनैलगंज/गोंडा। पति के लंबी आयु के लिए बृहस्पतिवार को सुहागिनें निराजल व्रत रहकर पूजन-अर्चन करेंगी। 16 श्रृंगार करके महिलाएं चंद्रमा को निहारेंगी। पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खत्म करेंगी। करवाचौथ की तैयारी में महिलाएं पूरे दिन जुटी रहीं। कोई पिया के नाम की मेहंदी लगवा रहा था तो कोई कंगन-चूड़ी व अन्य श्रृंगार सामग्री की खरीदारी जुटा रहा। खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी का उत्साह चरम पर है। बुधवार को नगर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। ज्वेलरी, सौंदर्य सामग्री और साड़ी की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सुहागिन महिलाओं ने पर्व की तैयारियों के लिए साड़ी, चूड़ियां, कंगन, आभूषण और शृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

साड़ी के शोरूम में महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी करती नजर आईं। विक्रेता प्रकाश जायसवाल और धर्मेंद्र रस्तोगी ने बताया कि करवा चौथ पर आज भी बनारसी साड़ियों और चुनरी की मांग बनी हुई है। महिलाएं दो हजार से लेकर आठ हजार रुपये तक की साड़ियां खरीद रही हैं। पर्व को लेकर दुकानों पर आकर्षक साड़ियों की अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सौंदर्य सामग्री विक्रेता गुड्डू मिश्र ने बताया कि रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ नेल पॉलिश और कंगन की सबसे अधिक मांग है। महिलाएं अपनी पसंद के रंग और डिजाइन की शृंगार सामग्री खरीद रही हैं। ज्वेलर्स विश्वनाथ शाह ने बताया कि करवा चौथ पर महिलाओं ने मांग का टीका, झुमकी और नथनी की खरीदारी की। पर्व को लेकर बाजार में रौनक बनी हुई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि करवा चौथ तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा।

400 रुपये में लगवाई मेहंदी, 600 में फेशियल कराया
महिलाएं सजने के लिए करेक्श मेकअप, ग्लाेइंग मेकअप और स्मोकी आइज ज्यादा पसंद कर रही हैं। साथ ही आजकल हाइड्रा फेशियल का भी ट्रेंड में चल रहा है, लेकिन यह महंगा होने के चलते ज्यादा महिलाएं नॉर्मल फेशियल ही करवा रही है। पार्लर संचालक रीना ने बताया कि फ्रूट फेशियल का 600 रुपये में सबसे सस्ता पैकेज है। इसके अलावा डायमंड फेशियल थोड़ा महंगा हो जाता है लेकिन, महिलाएं इसे पसंद कर रहीं हैं। यह 700 रुपये तक में है। इससे ऊपर जाएंगे तो 1000 से दो हजार रुपये तक करवा चौथ के ऑफर है। दोनों हाथों में मेहंदी लगाने के लिए 400 रुपये और पूरे हाथ और कलाई तक मेहंदी लगाने का 1,000 रुपये तक लिए जा रहे हैं। इस बार महिलाएं 3डी पैटर्न की डिजाइनर मेहंदी भी ट्रेंड में हैं।

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चाैथ की तैयारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed