फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman strangled to death, body burnt

Gonda News: गला घोंटकर विवाहिता को मार डाला, फूंक दिया शव

Tue, 23 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman strangled to death, body burnt
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के खम्हरिया हरिवंश गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव फूंक दिया।
विज्ञापन

मामले में कोतवाली देहात में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के नवीन माॅडर्न थाना क्षेत्र के लालबोझी गांव की रहने वाली राजपता पत्नी स्वर्गीय रामसुंदर ने बताया कि बेटी नीलम वर्मा (30) की शादी 30 मई को गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के खम्हरिया हरिवंश गांव के राम प्रताप वर्मा के बेटे शिवचरन से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वाले दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर रविवार को शिवचरन ने अपने पिता राम प्रताप, भाभी उर्मिला पत्नी बनवारी लाल व ग्राम प्रधान के भाई विनोद के संग मिलकर उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। ससुराल वालों ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को जला दिया।

गांव वालों से जानकारी मिलने पर जब वह बेटी की ससुराल पहुंची तो परिवार के लोग घर में ताला लगाकर भाग चुके थे।
सीओ सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि राजपता की तहरीर पर कोतवाली देहात में मृतका के पति शिवचरन, ससुर राम प्रताप, जेठानी उर्मिला पत्नी बनवारीलाल व प्रधान के भाई विनोद के खिलाफ दहेज हत्या व साक्ष्य छिपाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल देहात अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी ससुर रामप्रताप व जेठानी उर्मिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed