{"_id":"671a873c656897802f0c3c30","slug":"markets-buzzing-with-buyers-in-pushya-nakshatra-gonda-news-c-100-1-slko1028-126060-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुष्य नक्षत्र में खरीदारों से गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुष्य नक्षत्र में खरीदारों से गुलजार रहे बाजार
Thu, 24 Oct 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के ठठेरी बाजार में कपड़े खरीदती महिला। - संवाद
गोंडा। सालों बाद पुष्य नक्षत्र अपने गृह स्वामी देव गुरु बृहस्पति के दिन पड़ने के कारण बृहस्पतिवार को शहर व गांव क्षेत्र के बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। शुभ मुहूर्त के चलते पूरे दिन लोगों ने कपड़े, आभूषण, बर्तन सहित अन्य सामानों की खरीदारी की। पुष्य नक्षत्र में खरीदी वस्तुओं के स्थाई रहने व परिवार के लिए कल्याणकारी व शुभ प्रभाव छोड़ने की प्रचलित लोक मान्यता का प्रभाव बाजार में दिखा।
इस दौरान रेडीमेड व कपड़े की दुकानों पर के साथ ही सराफा बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। सराफा कारोबारी संजय रस्तोगी ने बताया कि इस दिन लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। ठठेरी बाजार में बर्तन की दुकानों पर फैंसी क्राकरी व पारंपरिक बर्तन गिलास, लोटा, थाली, बाल्टी आदि की दुकानें सजाई गईं। इस दिन को छोटा धनतेरस के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान लोग पूरे दिन खरीदारी करने में व्यस्त दिखे।