{"_id":"6a74aacafd5fb2515a066f0a","slug":"markets-bustle-with-flowers-and-worship-materials-during-the-month-of-sawan-gonda-news-c-100-1-slko1028-163737-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सावन में फूल और पूजन सामग्री बाजारों में रौनक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सावन में फूल और पूजन सामग्री बाजारों में रौनक बढ़ी
Thu, 06 Aug 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सावन माह शुरू होते ही शहर के फूल और पूजन सामग्री के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजन के लिए खरीदारी कर रहे हैं। मंदिरों के आसपास दुकानों पर फूल, बेलपत्र, धतूरा, कमल और रुद्राक्ष माला खरीदने वालों की भीड़ है।
फूल विक्रेता राजू ने बताया कि सावन में कारोबार दो से तीन गुना बढ़ जाता है। गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों की अधिक मांग है, जो लखनऊ से आते हैं। थोक में गेंदा 100 से 120 रुपये प्रति किलो और गुलाब करीब 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
श्रद्धालुओं के लिए 10 रुपये से 50 रुपये तक के पूजन पैकेट भी उपलब्ध हैं। पूजन सामग्री विक्रेता भूपेंद्र प्रकाश ने अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया है। वाराणसी और अयोध्या से पीतल की थालियां, रुद्राक्ष मालाएं, शिवलिंग, धूप और अगरबत्ती मंगाई गई हैं। घरों पर रुद्राभिषेक और विशेष पूजन बढ़ने से इनकी बिक्री में तेजी आई है। (संवाद)