{"_id":"581236694f1c1b057fbc3c06","slug":"market-decorate-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर सजा बाजार
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर सजा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजार सज गया है। शुक्रवार को धनतेरस को लेकर विभिन्न बाजारों मेें खरीदारी करने को लोगों की भीड़ जुटेगी। बाजार में धनतेरस पर कारोबारियों ने बेहतर कमाई करने को लेकर अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने के लिए प्रतिष्ठानों पर विभन्न प्रकार का नया सामान सजा रखा है।
धनतेरस को लेकर कहीं तीन पर एक फ्री, तो कहीं एक्सचेंज, भारी छूट और गिफ्ट दिये जाने के ऑफर का तड़का है। शहर के अलावा आसपास की सभी तरह की दुकानों पर खासकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक्स, ज्वैलरी, कपड़े व ऑटोमोबाइल की दुकानें देखने लायक हैं।
दुकानदारों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए अपनी दुकानों पर तरह-तरह की वस्तुओं को सजाने के साथ के साथ उन्हें खरीदने को मजबूर होने के लिए आकर्षक उपहार व कई तरह के छूट का ऑफर दे रखा है। कई कारोबारियों ने ग्राहकों की आवभगत के लिए उन्हें चाय-पानी पिलाने के साथ बच्चों को खिलौने भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में हैं ये ऑफर
* कपड़ा बाजार - कीमतों में छूट, तीन पर एक फ्री।
* सराफा बाजार- कीमतों में छूट, शुद्धता की गारंटी।
* बर्तन बाजार- पुराने बर्तन बदलकर नये बर्तन, कीमतों में छूट के साथ कोई घरेलू वस्तु का उपहार।
* इलेक्ट्रॉनिक गैलरी- खरीददारी पर चांदी का सिक्का, कीमतों में आकर्षक छूट, वाटर प्यूरीफायर पर गिलास गिफ्ट।
ऑटोमोबाइल बाजार में एडवांस बुकिंग
धनतेरस व दीपावली में लोग नए वाहनों को खरीदना शुभ मानते हैं। इस बार ऑटोमोबाइल बाजार में एडवांस बुकिंग चल रही है। शहर के बजाज ऑटोमाबइल के डीलर्स अंशुमान पांडेय का कहना है कि इस धनतेरस पर 139 बाइकों की बुकिंग हुई है। उन्होंने बताया कि कंफरटेबल होने के नाते इस बार प्लेटिना व नई विक्रांत बाइक की काफी डिमांड है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से अपने ग्राहकों के लिए बाइक खरीद पर एक घड़े से चांदी का सिक्का निकालने का ऑफर दिया गया है। कमल मोटर्स के मालिक उमेश शाह का कहना है कि हीरो की बाइक लोगों की पहली पसंद है। उन्होंने बताया कि धनतेरस के लिए करीब 200 लोगों ने अलग-अलग तरह की बाइक की एडवांस बुकिंग करा रखी हैं। ग्राहकों को आकर्षक उपहार का भी ऑफर दिया जा रहा है।
मिट्टी के दीये की बात ही कुछ और
दीपावली में लाख मोमबत्ती व झालरों का जमाना आ गया हो, लेकिन मिट्टी के बने दीये का अपना अलग मुकाम है। वैसे भी दीपावली में घरों के अंदर व पूजा के लिए मिट्टी के दीये ही जलाने की परंपरा है। मिट्टी के दीये को शुभ माना जाता है। ऐसे में कुम्हारों के बनाये मिट्टी के दीये की क्या गांव क्या शहर हर जगह उपयोगिता कायम है। बाजार व ग्रामीण क्षेत्र में छोटे व बड़े दीये खूब बिक रहे हैं।